फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Election 2023 Controversy between CM Ashok Gehlot and Rahul Gandhi Sachin Pilot Congress

Congress Politics: CM गहलोत नहीं चाहते राहुल गांधी राजस्थान में सक्रिय हों! सचिन पायलट से इसका कनेक्शन क्या?

Fri, 13 Oct 2023 11:17 PM IST
Udit Dixit उदित दीक्षित
Updated Fri, 13 Oct 2023 11:17 PM IST
सार

Congress Politics: कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीच के मनमुटाव की चर्चा है। चुनावी साल में राहुल गांधी प्रदेश की राजनीति में सक्रिय भी नहीं दिखाई दे रहे हैं। इसका कारण सचिन पायलट को माना जा रहा है।  

विज्ञापन
Rajasthan Election 2023 Controversy between CM Ashok Gehlot and Rahul Gandhi Sachin Pilot Congress
जानिए, गहलोत क्यों नहीं चाहते राहुल गांधी राजस्थान में सक्रिय हों। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान विधानसभा चुनाव के संग्राम के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी और अशोक गहलोत के मनमुटाव को लेकर खूब सियासी चर्चा हो रही है। दूसरी तरफ राहुल गांधी प्रदेश में सक्रियता भी नजर नहीं आ रही है। कहा जा रहा कि मुख्यमंत्री गहलोत खुद नहीं चाहते हैं, राहुल गांधी राजस्थान की राजनीति में सक्रिय हों। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण सचिन पायलट को बताया जा रहा है।

विज्ञापन


विज्ञापन


क्योंकि, राहुल गांधी सचिन पायलट को पसंद करते हैं। उन्हें समर्थन भी दे रहे थे। गहलोत को डर है कि राहुल गांधी राजस्थान कांग्रेस की राजनीति में जितना सक्रिय होंगे, उतना ही पायलट का प्रभाव बढ़ेगा और गहलोत ये बिल्कुल नहीं चाहते। इसके पीछे क्या कारण हैं ये सभी जानते हैं। 2018 के विधानसभा चुनाव से पहले दोनों के बीच शुरू हुआ विवाद बढ़ता गया था। इस विवाद के कारण गहलोत सरकार पर खतरा भी आ गया था। इसके बाद से दोनों नेताओं के बीच की खाई और बढ़ गई थी। हलांकि, फिलहाल दोनों नेता शांत हैं। बीते कुछ दिन पहले गहलोत ने पायलट को हाईकमान भी बताया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस की चुनावी यात्रा में राहुल नहीं, पार्टी अध्यक्ष खरगे आएंगे
ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा नहीं देने के कारण कांग्रेस केंद्र सरकार को घेरने के लिए एक यात्रा शुरू कर रही है। 16 अक्तूबर से शुरू होने वाली इस यात्रा का शुभारंभ करने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे राजस्थान दौरे पर आएंगे। वहीं, पांच दिन बाद यात्रा के समापन पर प्रियंका गांधी वाड्रा के आने का क्रार्यक्रम हैं। राहुल गांधी इसमें शामिल होने नहीं आ रहे हैं। ऐसा होना एक बार फिर राजस्थान से राहुल गांधी की दूरी को दिखा रहा है। 

सीएम गहलोत को नहीं, कांग्रेस को पायलट की जरूरत
2018 में सचिन पायलट की बगावत के बाद उन्हें उपमुख्यमंत्री पद से हटा दिया गया था। इसके बाद से पायलट के पास कोई पद नहीं था। सरकार के बड़े कार्यक्रमों में भी उन्हें नहीं बुलाया जाता था। वहीं, दूसरी तरफ गहलोत लगातार उन पर हमला बोल रहे थे।

विधानसभा चुनाव से पहले अगस्त 2023 में सचिन पायलट को कांग्रेस वर्किंग कमेटी का सदस्य बनाया गया। तीन साल बाद पायलट को संगठन में कोई पद दिया गया था। डिप्टी सीएम के पद से हाटए जाने के बाद से वह सिर्फ विधायक की भूमिका में थे। इसे लेकर कहा गया कि गहलोत को नहीं,कांग्रेस को सचिन पायलट की जरूरत है या फिर साथ चाहिए।


राहुल के जरिए पायलट का प्रभाव बढ़ा तो गहलोत को क्या डर?
राहुल गांधी के जरिए अगर सचिन पायलट का राजस्थान में प्रभाव बढ़ता है तो वे फिर मुख्यमंत्री पद के दावेदार के रूप में खुलकर सामने आ सकते हैं। टिकट वितरण में भी उनकी बढ़ी भूमिका होगी। ये दोनों ही चीजें हैं जो गहलोत बिल्कुल नहीं चाहते। हालांकि, कांग्रेस वर्किंग कमेटी का सदस्य होने के कारण प्रत्याशियों के चुनाव समेत अन्य राणनीति में पायलट की भूमिका पहले से ही अहम मानी जा रही है। 
 
गहलोत और पायलट नहीं दिखे साथ
राजस्थान में चुनाव की तारीख का एलान हो गया है। इससे पहले से कांग्रेस चुनाव प्रचार में जुटी हुई है। आचार संहिता लगने से पहले पार्टी ने कई बड़े कार्यक्रम किए, लेकिन पायलट और गहलोत के साथ नजर नहीं आए। चुनावी संग्राम में भी दोनों नेताओं के बीच की दूरी बता रही है कि सब कुछ ठीक तो नहीं है।

ये भी पढ़ें...
क्या राहुल गांधी से टकरा रहे सीएम अशोक गहलोत? मनमुटाव की बात कितनी सच, एक क्लिक पर पढ़ें

वो सीट जहां 38 साल से कांग्रेस के लिए सूखा, जीत का इंतजार, पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed