फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Election 2023 Congress Sadhna Bharti Says BJP army of Kauravas attacked PM Narendra Modi in Dholpur

Rajasthan Poll: कांग्रेस बोली- BJP कौरवों की सेना; मणिपुर में महिलाओं को नंगा घुमाया, यहां कैसे देंगे सुरक्षा

Tue, 21 Nov 2023 06:23 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 21 Nov 2023 06:23 PM IST
सार

Rajasthan Election 2023: धौलपुर जिले के दौरे पर पहुंची कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता साधना भारती ने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने भाजपा को कौरवों की सेना और सीएम अशोक गहलोत को श्रीकृष्ण जैसा राजा बताया। 

विज्ञापन
Rajasthan Election 2023 Congress Sadhna Bharti Says BJP army of Kauravas attacked PM Narendra Modi in Dholpur
कांग्रेस प्रवक्ता साधना भारती का पीएम मोदी पर हमला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता साधना भारती ने कहा कि राजस्थान विधानसभा चुनाव महाभारत के संग्राम की तरह दिखाई दे रहा है। एक तरफ दुराचारी और अत्याचारियों की सेना खड़ी है। ये लोग गोडसे और सावरकर की विचारधारा का समर्थन कर बलात्कारियों और किसानों को कुचलवाने वाले आरोपियों को संरक्षण देते हैं। भाजपा पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह की भारत जलाओ सेना है। कौरवों के कुकर्मियों की सेना है। 

विज्ञापन


वहीं, दूसरी तरफ भारती ने कांग्रेस को सत्य, अहिंसा और धर्मनिरपेक्ष लोगों की सेना बताया। उन्होंने कहा- कांग्रेस की सेना सूचना का अधिकार और राजस्थान में गरीबों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर देने वालों की सेना है। उन्होंने कहा- अशोक गहलोत सरकार ने गरीबों को 25 लाख का मुफ्त उपचार दिया है। आमजन के लिए 10 लाख का बीमा कराया है। यह सेना मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की है। राजस्थान की जनता इस बार चुनाव का रिवाज बदलेगी। अशोक गहलोत की सरकार योजनाओं की वजह से वापसी करेगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भगवान श्रीकृष्ण की तरह फिर से राजस्थान में राज करेंगे।
विज्ञापन


भाजपा के पास मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं
साधना भारती ने कहा कि राजस्थान में भाजपा के पास मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं है। पीएम मोदी कमल और खुद के चेहरे की बात कर मुख्यमंत्री बनाने के लिए कह रहे हैं। क्या वे राजस्थान के मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा- कांग्रेस ने हमेशा ओबीसी मुख्यमंत्री दिए हैं और आगे भी देते रहेंगे। चुनावी रणभूमि में भाजपा पहले ही परास्त हो चुकी है। कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। आम जनता से जो वादे किए हैं, उनको पूरा किया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


किस मुंह से बेटियों की सुरक्षा की बात कर रहे
भारती ने कहा- प्रधानमंत्री राजस्थान में महिला और बेटियों की सुरक्षा की बात कर रहे हैं। लेकिन, मणिपुर में बहन-बेटियों को नंगा घुमाया गया। इससे ज्यादा शर्म की बात क्या हो सकती है, पूर्व सैनिक की पत्नी के साथ भी बर्बरता की गई। पिता के सामने बेटियों को नग्न किया गया। उस समय पीएम मोदी को दया नहीं आई। देश का नाम रोशन करने वाली बेटियों के साथ भाजपा के नेताओं ने हैवानियत की है। लेकिन, दोषियों के खिलाफ भाजपा ने कार्रवाई नहीं की है। राजस्थान में वे किस मुंह से बहनों-बेटियों को सुरक्षा देने की बात कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed