फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Election 2023 Congress Releases Second List of Candidates for Assembly Election

Rajasthan Election 2023: कांग्रेस की दूसरी सूची जारी, 43 प्रत्याशियों को मैदान में उतारा, यहां देखें लिस्ट

Sun, 22 Oct 2023 09:24 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 22 Oct 2023 09:24 PM IST
सार

Rajasthan Election 2023: विधानसभा चुनाव के लिए राजस्थान कांग्रेस ने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। पहली सूची में 33 उम्मीदवारों को टिकट दिया गया था। यहां देखें पूरी लिस्ट...

विज्ञापन
Rajasthan Election 2023 Congress Releases Second List of Candidates for Assembly Election
राजस्थान विधानसभा चुनाव। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

Congress Second List: कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए दूसरी सूची जारी कर दी है। 43 प्रत्याशियों को टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा गया है। सूची में देखिए किस सीट से किसे टिकट दिया गया है...
विज्ञापन


विज्ञापन







सूची में खास क्या? 
  • गहलोत सरकार में मुख्य सचिव रहे निरंजन आर्य को सोजत से टिकट दिया है। सोजत से 2013 में निरंजन आर्य की पत्नी संजीता आर्य भी चुनाव लड़ी थीं। हालांकि, वे चुनाव हार गई थीं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • पूर्व सांसद और सीडब्लूसी के अस्थाई सदस्य रह चुके रघुवीर मीणा को भी टिकट मिला
  • निर्दलीय विधायक रहे लक्ष्मण मीणा को बस्सी से, बाबू लाल नागर को दूदू से, ओम प्रकाश हुडला को महुआ से टिकट मिला है
  • बाकी सूची में सभी वर्तमान नाम हैं
  • सिरोही से संयम लोढ़ा भी निर्दलीय विधायक थे। इन्हें भी एक दिन पहले ही कांग्रेस की सदस्यता दिलवाई गई थी। ये सभी गहलोत खेमे के लोग हैं।
  • इस सूची में जो भी नाम हैं वह गहलोत समर्थकों के ही हैं। जिन निर्दलीय विधायकों को टिकट दिया गया है। उन्होंने पिछले चुनावों में सचिन पायलट के समर्थकों को हराया था। यानी इस सूची में पायलट के लोगों के टिकट काटे गए हैं। 
  • नोखा से रामेश्वर डूडी की पत्नी सुशीला डूडी को टिकट दिया गया है
सूची में 15 मंत्रियों को भी टिकट
गोविंद राम मेघवाल, डॉ बीडी कल्ला,  प्रताप सिंह खाचरियावास, विश्वेंद्र सिंह, प्रसादी लाल मीना, उदय लाल, प्रमोद जैन भाया, शकुंतला रावत, रामलाल जाट, सुखराम विश्नोई बृजेंद्र ओला, राजेंद्र यादव,  विश्वेंद सिंह, मुरारी लाल मीणा, भजन लाल जाटव को टिकट मिला है। 

पहली लिस्ट में 33 प्रत्याशियों का एलान
इससे पहले कांग्रेस ने 33 प्रत्याशियों की छोटी मगर, मजबूत लिस्ट जारी की थी। इसमें सीएम अशोक गहलोत, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा समेत वर्तमान मंत्रियों और विधायकों को भी टिकट दिया गया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed