फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Election 2023 Congress Released Last List Of Candidates For Assembly Election

Rajasthan Congress List: कांग्रेस ने 21 उम्मीदवारों का किया एलान, धारीवाल को भी टिकट, 199 सीटों पर नाम तय

Sun, 05 Nov 2023 10:12 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 05 Nov 2023 10:12 PM IST
सार

Rajasthan Congress List: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने आखिरी सूची जारी कर दी है। इसमें 21 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का एलान किया गया है। देखें किसे कहां से टिकट मिला है? 

विज्ञापन
Rajasthan Election 2023 Congress Released Last List Of Candidates For Assembly Election
राजस्थान चुनाव - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजस्थान विधानसभा के चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की आखिरी और सातवीं सूची जारी कर दी है। इस सूची में पार्टी ने 21 सीटों पर उम्मीदवार उतारे गए हैं। मंत्री शांतिधारीवाल का नाम आखिरी सूची में शामिल किया गया है। पार्टी ने 199 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं, बाकी बची एक भरतपुर सीट गठबंधन के लिए छोड़ी है। देखें, किसे कहां से टिकट दिया गया है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


इन्हें मिला टिकट
उदयपुरवाटी भगवान राम सैनी, खेतड़ी मनीषा गुर्जर, धोध जगदीश डोंडिया, झोटवाड़ा अभिषेक चौधरी, चाकसू वेद प्रकाश सोलंकी, कामा जाहिदा, बाड़ी प्रशांत परमार, टोडाभीम घनश्याम मेहर, अजमेर उत्तर महेंद्र सिंह रालावता, नागौर हरेंद्र मिर्धा, खींवसर तेजपाल मिर्धा,  सुमेरपुर हरिशंकर मेवाड़ा,  गुड़ामालानी कर्नल सोनाराम,  चित्तोड़गढ़ सुरेंद्र सिंह जाटावत, शाहपुरा नरेंद्र कुमार रैगर, पीपल्दा चेतन पटेल, कोटा उत्तर शांति धारीवाल, कोटा दक्षिण राखी गौतम, रामगंज मंडी महेंद्र राजोरिया, किशनगंज निर्मला सहरिया और झालरापाटन से रामलाल चौहान को उम्मीदवार बनाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस की सूची की खास बातें

  • झालारामपाटन से पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के खिलाफ रामलाल चौहान को टिकट दिया
  • 21 प्रत्याशियों की सूची में कांग्रेस ने 13 बदल दिए हैं, 2 मंत्रियों के टिकट भी कट गए हैं।
  • इन नेताओं के टिकट कटे: खेतड़ी जितेंद्र सिंह, धोध से परसराम मोरदिया, झोटवाड़ा लालचंद कटारिया, बाड़ी गिर्राज सिंह मलिंगा इन्हें भाजपा ने टिकट दिया, टोडाभीम पीआर मीणा, नागौर हबिबुर्र रहमान, खींवसर सवाई सिंह चौधरी भाजपा में गए, सुमेरपुर रंजू रामावत, गुड़ामालानी हेमाराम चौधरी (मंत्री), शाहपुरा महावीर प्रसाद मोची, पीपल्दा रामनारायण मीणा, रामगंज मंडी रामगोपाल बैरवा, झालरापाटन मानवेंद्र सिंह का टिकट कट गया है। 

कांग्रेस की सातवीं सूची में इन्हें मिला टिकट

सीट का नाम प्रत्याशी का नाम
उदयपुरवाटी भगवान राम सैनी
खेतड़ी मनीषा गुर्जर
सुमेरपुर हरिशंकर मेवाड़ा
धोध जगदीश डोंडिया
झोटवाड़ा अभिषेक चौधरी
चाकसू वेद प्रकाश सोलंकी
कामा जाहिदा
बाड़ी प्रशांत परमार
टोडाभीम घनश्याम मेहर
अजमेर उत्तर- महेंद्र सिंह रालावता
नागौर हरेंद्र मिर्धा
खींवसर तेजपाल मिर्धा
झालरापाटन रामलाल चौहान
गुड़ामालानी कर्नल सोनाराम
चित्तोड़गढ़ सुरेंद्र सिंह जाटावत
शाहपुरा-एससी नरेंद्र कुमार रैगर
पीपल्दा चेतन पटेल
कोटा उत्तर शांति धारीवाल
कोटा दक्षिण राखी गौतम 
रामगंज मंडी महेंद्र राजोरिया
किशनगंज निर्मला सहरिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed