{"_id":"65450919a71d1f4d46009917","slug":"rajasthan-election-2023-congress-rebel-leader-dr-shrigopal-baheti-will-file-nomination-from-pushkar-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Election 2023: पुष्कर से कांग्रेस के बागी बाहेती 6 को करेंगे नामांकन, पार्टी की बढ़ाएंगे मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Election 2023: पुष्कर से कांग्रेस के बागी बाहेती 6 को करेंगे नामांकन, पार्टी की बढ़ाएंगे मुश्किलें
Fri, 03 Nov 2023 08:22 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 03 Nov 2023 08:22 PM IST
सार
Rajasthan Election 2023: अजमेर जिले की पुष्कर सीट से कांग्रेस के बागी डॉ. श्रीगोपाल बाहेती 6 नवंबर को नामांकन भरेंगे। बाहेती के चुनाव मैदान में उतरने से कांग्रेस प्रत्याशी की मुश्किलों में बढ़ेंगीं।
विज्ञापन
टिकट नहीं मिलने पर डॉ. श्रीगोपाल बाहेती हुए बागी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अजमेर जिले की पुष्कर विधानसभा सीट से कांग्रेस के बागी डॉ. श्रीगोपाल बाहेती कड़ेल स्थित बालाजी मंदिर से 6 नवंबर सोमवार को प्रातः 9.30 बजे हजारों कार्यकर्ताओं के साथ रैली निलाकर निर्दलीय नामांकन भरेंगे। बाहेती की रैली तिलोरा होते हुए पुष्कर शहर के नए बस स्टेंड से नव खंडी हनुमान जी तिराहा पहुंचेगी।
विज्ञापन
यहां से हनुमान जी के दर्शन कर संतों का आशीर्वाद लेंगे और महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर स्थानीय गुरुद्वारे में मत्था टेक कर नए रंग जी मंदिर पर वेंकटेश भगवान को नमन करते हुए वराह चौक, मुख्य गऊ घाट के सामने होते हुए ब्रह्म चौक पहुंच कर मुख्य ब्रह्मघाट पर श्री पुष्कर पवित्र ब्रह्म सरोवर की पूजा अर्चना और दुग्धाभिषेक कर ब्रह्मा मंदिर पहुंचेगी।
विज्ञापन
यहां ब्रह्माजी के दर्शन कर बाहेती बाबा साहब भीमराव आंबेडकर और पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।
इसके बादा मारवाड़ बस स्टेंड से उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंच कर 12.15 बजे हजारों समर्थकों के साथ नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। राम स्नेही समारोह स्थल प्रांगण में विशाल जनसभा का आयोजन भी किया जाएगा। बाहेती के निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरने से कांग्रेस प्रत्याशी की मुश्किलों में इजाफा होगा।
विज्ञापन