फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Election 2023 Congress gave tickets to 15 ministers in second list Sanyam Lodha

Rajasthan Election 2023: कांग्रेस की दूसरी सूची में 15 मंत्री, मुख्य सचिव रहे निरंजन आर्य को भी टिकट

Sun, 22 Oct 2023 10:47 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 22 Oct 2023 10:47 PM IST
सार

Rajasthan Election 2023: कांग्रेस ने 43 नामों की दूसरी सूची में 15 मंत्रियों, पांच निर्दलीयों समेत अन्य को टिकट दिए हैं। इसके अलावा गहलोत सरकार में मुख्य सचिव रहे निरंजन आर्य को सोजत विधानसभा से टिकट दिया गया है।

विज्ञापन
Rajasthan Election 2023 Congress gave tickets to 15 ministers in second list Sanyam Lodha
चहेते अफसरों का भी टिकट कंर्फम करवा रहे गहलोत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में कांग्रेस ने दूसरी सूची भी जारी कर दी है। शनिवार को पहली 33 नामों की सूची जारी करने के बाद रविवार शाम 43 नामों की लिस्ट जारी की गई। खास बात यह है कि इस सूची में 15 मंत्रियों को टिकट दिए गए हैं। इनके अलावा वे 5 निर्दलीय विधायक भी हैं, जिन्होंने पायलट खेमे की बगावत के समय गहलोत की सरकार बचाई थी। 

विज्ञापन


विज्ञापन


इनमें सिरोही संयम लोढ़ा, दूदू से बाबू लाल नागर, महुआ से ओम प्रकाश हुडला, मारवाड़ जंक्शन से खुशबीर सिंह और बस्सी से लक्ष्मण मीणा है। हालांकि, अब ये निर्दलीय विधायक नहीं है। क्योंकि, शनिवार को ही इन विधायकों से गुपचुप तरीके से कांग्रेस की सदस्यता के फार्म भरवा दिए गए थे। इसके अलावा गहलोत सरकार में मुख्य सचिव रहे निरंजन आर्य को सोजत विधानसभा से टिकट दिया गया है। 2013 में इस सीट से आर्य की पत्नी संजीता आर्य भी चुनाव लड़ चुकी हैं। हालांकि, वे चुनाव हार गई थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डूडी की पत्नी को टिकट 
इसके अलवा सूची में कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष रहे रामेश्वर डूडी की पत्नी सुनीता डूडी को भी नोखा से टिकट दिया गया है। रामेश्वर डूडी इस सीट से पिछला चुनाव हार गए थे। डूडी को ब्रेन हमरेज होने की वजह से उनकी पत्नी को टिकट दिया गया है। 

इन 15 मंत्रियों को भी टिकट
गोविंद राम मेघवाल, डॉ बीडी कल्ला, प्रताप सिंह खाचरियावास, विश्वेंद्र सिंह, प्रसादी लाल मीना, उदय लाल, प्रमोद जैन भाया, शकुंतला रावत, रामलाल जाट, सुखराम विश्नोई, बृजेंद्र ओला, राजेंद्र यादव, विश्वेंद सिंह, मुरारी लाल मीणा मंत्री और भजन लाल जाटव को उम्मीदवार बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed