फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Election 2023 Congress candidates Second list confirms Amar Ujala claims

Rajasthan Election: कांग्रेस की दूसरी सूची में हमारे चार दावों पर मोहर, निरंजन आर्य समेत निर्दलीयों को भी टिकट

Sun, 22 Oct 2023 11:58 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 22 Oct 2023 11:58 PM IST
सार

Rajasthan Election 2023: राजस्थान कांग्रेस प्रत्याशियों की दूसरी सूची ने अमर उजाला के चार दावों पर मोहर लगा दी। सूची में वहीं निकलकर आया जो हमने पहले ही बता दिया था। 

विज्ञापन
Rajasthan Election 2023 Congress candidates Second list confirms Amar Ujala claims
कांग्रेस प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने रविवार देर शाम 43 प्रत्याशियों के नामों की दूसरी सूची जारी की। सूची सामने आते ही 'अमर उजाला' की चार दावों पर महुर लग गई। पहली- रविवार को ही दूसरी सूची जारी की जाएगी। दूसरी- निर्दलीयों को टिकट दी जाएगी। तीसरी- पूर्व मुख्य सचिव निरंजन आर्य को चुनाव में प्रत्याशी बनाया जाएगा। चौथा-सचिन पायलट गुट के टिकट कटेंगे। आइए, अब इसे विस्तार से जानते हैं...।   

विज्ञापन


विज्ञापन


1. अमर उजाला की खबर में बताया गया था रविवार शाम तक सूची जारी हो जाएगी। हुआ भी वही। रविवार देर शाम कांग्रेस ने 43 नामों के साथ अपनी दूसरी सूची जारी कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


2. कांग्रेस इस सूची में उन निर्दलीय विधायकों को भी टिकट देगी जिन्होंने संकट के समय गहलोत सरकार को बचाया था। इनमें संयम लोढ़ा, बाबू लाल नागर, ओम प्रकाश हुडला, खुशबीर सिंह और लक्ष्मण मीणा के नाम शामिल थे। दूसरी सूची में इन्हें टिकट दिया गया है। हालांकि, अब ये निर्दलीय विधायक नहीं हैं। क्योंकि, शनिवार को ही इन विधायकों समेत कुल 10 से कांग्रेस की सदस्यता के फार्म भरवा दिए गए थे।  गौरतलब है कि सियासी संकट के समय सीएम अशोक गहलोत ने सरकार बचाने वाले निर्दलीय विधायकों से वादा किया था कि वे उनके गार्जियन बनकर रहेंगे और कांग्रेस से टिकट दिया जाएगा। 


3. हमने पहले ही बता दिया था कि पूर्व मुख्य सचिव निरंजन आर्य इस बार चुनाव मैदान में होंगे। सीएम गहलोत के सलाहकार आर्य को टिकट मिलना तय था। वे सोजत एससी सीट से सबसे मजबूत प्रत्याशी माने गए थे। दूसरी सूची में कांग्रेस ने आर्य को सोजत से ही टिकट दिया है। ये सीट भी पहले पायलट गुट के पास थी। 

4. इसके अलावा अमर उजाला ने अपनी खबर में यह भी बताया था कि आने वाली सूचियों में एक ही खेमे के टिकट कटेंगे। इस सूची में पायलट खेमें के 5 टिकट कटे हैं। इनमें चार सीटें वे हैं जिन पर अब गहलोत ने निर्दलीय विधायकों को कांग्रेस ज्वाइन करवा कर टिकट दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed