फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Election 2023 Congress asked controversial questions about PM Modi Panauti Rahul Gandhi

Rajasthan: अब कांग्रेस ने PM को लेकर पूछा विवादित सवाल, बयान पर राहुल गांधी को मिल चुका है नोटिस, जानें मामला

Fri, 24 Nov 2023 10:51 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 24 Nov 2023 10:51 PM IST
सार

Rajasthan Election 2023: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी को पनौती कहा तो चुनाव आयोग ने उन्हें नोटिस थमा दिया। लेकिन, कांग्रेस की ओर से इसे लेकर पीएम पर लगातार निशाना साधा जा रहा है। अब कांग्रेस ने पीएम को लेकर एक विवादित सवाल पूछ लिया है।    

विज्ञापन
Rajasthan Election 2023 Congress asked controversial questions about PM Modi Panauti Rahul Gandhi
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव में प्रचार करने आए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी को पनौती कह दिया। इसे लेकर चुनाव आयोग ने राहुल गांधी को नोटिस थमा दिया। इसके बाद भी कांग्रेस लगातार पीएम मोदी पर तंज कस रही है। शुक्रवार को कांग्रेस ने अपने एक्स अकाउंट से पीएम मोदी पर तंज कसते हुए दो पोस्टर शेयर किए। एक में पीएम मोदी को 'पनौती ए आजम' कहा गया। वहीं, दूसरे पोस्टर में कांग्रेस ने पीएम मोदी को लेकर सवाल पूछ लिया कि पीएम मोदी पर कौन सा शीर्षक मेल खाता है। इसके जवाब में झूठ के सरदार, पनौती, फेकू नंबर 1 और ये सभी का ऑप्शन दिया गया था। 

विज्ञापन


विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी ने क्या कहा, जो मिला नोटिस  

  • राहुल गांधी ने कहा था- पीएम का मतलब है, पनौती मोदी। उन्होंने विश्व कप के फाइनल मैच का जिक्र करते हुए कहा कि हमारे लड़के अच्छा खासा वर्ल्ड कप जीत रहे थे। लेकिन, उन्हें हरवा दिया। 
  • राहुल गांधी राजस्थान में हर सभा में जेबकतरे की कहानी सुना रहे थे।  कहते थे- 'जेब काटने के लिए तीन लोग आते हैं। एक जेब कतरा ध्यान भटकाने की कोशिश करता है। दूसरा पीछे से अकार जेब काटता है। तीसरा खड़ा होकर देखता रहता है और आक्रमण करने की फिराक में रहता है। जेब कतरे की तरह ध्यान भटकने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। जेब काटने वाले अदाणी है और लाठी मारने वाले अमित शाह हैं। इन्हीं दोनों बयानों को लेकर चुनाव आयोग ने गुरुवार को राहुल को नोटिस जारी कर 25 नवंबर तक जवाब मांगा है।     

भाजपा ने की थी शिकायत
राहुल गांधी ने पीएम मोदी को पनौती कहा तो भाजपा कांग्रेस पर हमलावर हो गई थी। भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी पर भी जमकर निशाना साधा। मप्र के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी को राष्ट्रीय शर्म कह दिया था। भाजपा ने मामले की शिकायत चुनाव आयोग से भी की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed