फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Election 2023 CM Yogi Adityanath Attacked Gehlot Government

Rajasthan Poll: अजमेर में CM योगी बोले- UP में रामराज्य, न गुंडागर्दी है, न कर्फ्यू; माफियाओं का राम राम सत्य

Thu, 16 Nov 2023 10:05 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 16 Nov 2023 10:05 PM IST
सार

Rajasthan Election 2023: योगी आदित्यनाथ ने कहा- उत्तर प्रदेश में रामराज्य है, न गुंडागर्दी है और न कर्फ्यू। वहां, किसी कन्हैयालाल की हत्या नहीं हो सकती, सभी माफियाओं का राम राम सत्य है। कांग्रेस के माफियाराज पर भी बुलडोजर चलाने की तैयारी कर ली है।

विज्ञापन
Rajasthan Election 2023 CM Yogi Adityanath Attacked Gehlot Government
सीएम योगी ने सभा को किया संबोधित। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के स्टार प्रचारक और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को राजस्थान के दौरे पर रहे। उन्होंने अजमेर जिले के केकड़ी, पुष्कर और किशनगढ़ में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम योगी ने कांगेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। सभा को संबोधित करते हुए योगी ने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश आगे बढ़ रहा है, एक विकसित देश बनकर अपनी छाप छोड़ने जा रहा है। डबल इंजन की सरकार जहां पर है उसके परिणाम दिखाने आप लोग के सामने आया हूं। 

विज्ञापन


मोदीजी साढ़े 9 वर्ष पहले देश के प्रधानमंत्री बने, उससे पहले आतंकी कहीं भी विस्फोट करते थे, घुसबैठ करते थे, आतंकवाद, मक्सल्लवाद का बोला बाला था, भ्रष्टाचार चरम पर था, विकास की योजना ठप पड़ी थी। हमने भारत को बदलते हुए देखा है। सब को सम्मान दिलाने वाले काम भाजपा की सरकार ने किया है। लोक कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से मात्र 9 बरसों में शौचालय, गैस कनेक्शन मिले है। जिसके बाद मोदी है तो मुमकिन है का नारा चल पड़ा था, आज जो विकास हो रहा है, वह भाजपा के राज में हो रहा है। देश के संसाधनों पर पहला अधिकार मुसलमान का है यह कांग्रेस के लोग बोलते थे, मोदी जी ने कहा देश के संसाधनों पर पहला अधिकार किसानों और नौजवानों का है। 
विज्ञापन


सीएम योगी ने कहा- आज राम राज्य की नींव रखी गई है। कांग्रेस पूरे देश की समस्या का नाम है, मोदी जी ने आतंकवाद की समस्या का समाधान किया, कश्मीर से 370 हटाई, मोदी जी ने राम मंदिर के भवन निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया। पहले 14 किलोमीटर का हाईवे बनता था अब 38 किलोमीटर का हाईवे प्रतिदिन बन रहा है। 22 एम्स बन चुके हैं, 9 वर्ष में 74 एयरपोर्ट बन गए। क्या राम मंदिर का समाधान कांग्रेस कर पाती? यह सिर्फ डबल इंजन की शक्ति है। उत्तर प्रदेश में रामराज्य है, न गुंडागर्दी है, न मफियाराज है और न कर्फ्यू। वहां, किसी कन्हैयालाल की हत्या नहीं हो सकती, सभी माफियाओं का राम राम सत्य है। कांग्रेस के माफियाराज पर भी बुलडोजर चलाने की तैयारी कर ली है। भागीरथ चौधरी को विधानसभा भेजिए, वह आप दर्शन के लिए आपको अयोध्या लेकर आएंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed