फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Election 2023 BJP Released Fifth List Candidates changed on two assembly seats

Rajasthan BJP List: 15 की सूची में 2 सीटों पर प्रत्याशी बदले, 3 पर एलान बाकी, कांग्रेस से आईं ज्योति खाली हाथ

Sun, 05 Nov 2023 03:07 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 05 Nov 2023 03:07 PM IST
सार

Rajasthan BJP Candidates List: भाजपा ने पांचवीं सूची में राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष उपेन यादव और पत्रकार गोपाल शर्मा को भी उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आई पूर्व महापौर ज्योति खंडेलवाल को टिकट नहीं मिला है।

विज्ञापन
Rajasthan Election 2023 BJP Released Fifth List Candidates changed on two assembly seats
भाजपा की पांचवीं सूची जारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 15 प्रत्याशियों की पांचवीं सूची जारी कर दी है। इनमें से दो सीटों पर प्रत्याशी बदले गए हैं। इनमें कोलायत सीट से पहले पूनम कंवर भाटी को टिकट दिया गया था, लेकिन अब उनके बेटे अंशुमान भाटी मैदान में उतारा गया है। इसी तरह बारां अटरू सीट से पूर्व घोषित प्रत्याशी सारिका सिंह चौहान का टिकट काटकर राधेश्याम बेरवा को दिया गया है। तीसरी सूची में भाजपा ने सारिका सिंह के नाम का एलान किया था। बताया जा रहा है कि जातीय पेच फंसने के कारण सारिका का काटा टिकट काटा गया है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


इसके अलावा भी लिस्ट में कई चौंकाने वाले नाम हैं। भाजपा ने पांचवीं सूची में  राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष उपेन यादव और पत्रकार गोपाल शर्मा को भी उम्मीदवार बनाया है। जबकि जयपुर की सबसे चर्चित सीटों में से एक किशनपोल पर नए चेहरे को मौका दिया गया है। हालांकि, इस सूची से कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामने वाली पूर्व महापौर ज्योति खंडेलवाल को झटका लगा है। पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया। बतादें कि पांच सूचियों में पांच भाजपा   अब तक 197 प्रत्याशी घोषित कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पॉइंट में समझिए क्या है खास?

  • हनुमानगढ़ से पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप की जगह उनके बेटे अमित चौधरी को टिकट  
  • राजाखेड़ा से अशोक शर्मा की पत्नी नीरजा शर्मा को मैदान में उतारा
  • आदर्श नगर सीट से पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी की जगह रवि नैय्यर को टिकट दिया गया है
  • जयपुर की सिविल लाइंस सीट से  पत्रकार गोपाल शर्मा को टिकट दिया गया है, शर्मा का मुकाबला मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास से होगा
  • मावली से मौजूदा विधायक धर्मनारायण जोशी का टिकट काटकर नए चेहरे डॉ. केजी पालीवाल को उतारा गया 


तीन सीटें अब भी बाकी
पांच सूचियों को मिलाकर भाजपा अब तक 197 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। प्रदेश की तीन सीटें बाड़ी, बाड़मेर और पचपदरा ऐसी है जहां भाजपा ने अब तक प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed