फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Election 2023 BJP President JP Nadda attacked Congress government CM Ashok Gehlot

Rajasthan Election 2023: भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने कहा- कांग्रेस मतलब वंशवाद, भ्रष्टाचार और गरीबों के हक पर डाका

Thu, 16 Nov 2023 10:27 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 16 Nov 2023 10:27 PM IST
सार

Rajasthan Election 2023: भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने कहा- कांग्रेस का मतलब भ्रष्टाचार, गरीबों के हक पर डाका और वंशवाद है। इन्होंने सेवा के नाम पर मेवा खाने का काम किया है।

विज्ञापन
Rajasthan Election 2023 BJP President JP Nadda attacked Congress government CM Ashok Gehlot
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दौसा में की सभा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार को राजस्थान के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने दौसा में चुनावी सभा को संबोधित किया। महवा में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि राजस्थान में व्याप्त भ्रष्टाचार को मिटाना ही हमारा संकल्प है। जिसे हम 2023 में मिटाकर ही दम लेंगे। भाजपा की चुनावी सभा का आगाज महवा की धरती से हुआ है जिसे मैं देखकर पूरी तरीके से आश्वत हूं कि इस बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। सरकार बनने के बाद भ्रष्टाचार को खत्म करना हमारी पहली प्राथमिकता होगी।

विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने कहा- कांग्रेस का मतलब भ्रष्टाचार, गरीबों के हक पर डाका और वंशवाद है। इन्होंने सेवा के नाम पर मेवा खाने का काम किया है। वहीं, भाजपा का उद्देश्य विकास की राजनीति करना है। हम लोगों के हितों की चिंता करते हैं और कांग्रेस धोखा देने का काम करती है। कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार इस कदर है कि सोने की ईंट और 2 करोड़ की नगदी मिलना कांग्रेस के लिए शोपनीय बात नहीं है। कांग्रेस सरकार ने ऋण  माफ को लेकर 19000 किसानों के साथ अन्याय किया है। महुवा से राजेंद्र मीणा को जिताकर विधानसभा भेजिए। राजस्थान में भाजपा की सरकार बनेगी तो भ्रष्टाचारियों को किसी भी सूरत में बक्सा नहीं जाएगा। एक एक को जेल भेजा जाएगा। 
विज्ञापन


राज्यसभा सांसद डॉक्टर किरोडी लाल मीणा ने कहा कि प्रदेश में पिछले पांच वर्ष में भ्रष्टाचार और अपराध चरम पर रहा है। पेपर लीक हो रहे हैं। उन्होंने कहा की प्रदेश में इस बार भाजपा की सरकार बन रही है।  उन्होंने कहा- भाजपा की सरकार बनते ही भ्रष्टाचारियो को जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गदा भेंट कर किया नड्डा का सम्मान
सभा में पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का साफा और फूलमाला पहनकर स्वागत किया। इस दौरान जेपी नड्डा को भाजपा की ओर से गदा और मां केला देवी की तस्वीर भेंट की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed