फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Election 2023 BJP candidate Baba Balaknath Absurd statement voting will be more than number of votes

Rajasthan Election 2023: BJP प्रत्याशी बालकनाथ बोले- वोट 1440 होंगे, पड़ेंगे 1450, बाद में आयोग जांच करता रहे

Mon, 23 Oct 2023 09:49 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 23 Oct 2023 09:49 PM IST
सार

Rajasthan Election 2023:  बाबा बालकनाथ ने कहा- उधर वाले 100 में से 80 वोट डालते हैं तो हम 100 में से 110 वोट डालेंगे। इस बार हमें इसी भावना के साथ काम करना है। इस बार ऐसा मतदान होगा कि गांव में वोट 1440 होंगे, लेकिन पड़ेंगे 1450।

विज्ञापन
Rajasthan Election 2023 BJP candidate Baba Balaknath Absurd statement voting will be more than number of votes
सांसद बाबा बालकनाथ जो अब लड़ रहे विधानसभा चुनाव। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा नेताओं ने प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है। रविवार को प्रचार करने पहुंचे अलवर की तिजारा सीट से भाजपा प्रत्याशी सांसद बाबा बालकनाथ ने बेतुका बयान दिया। 

विज्ञापन


विज्ञापन


उन्होंने कहा-  उधर वाले 100 में से 80 वोट डालते हैं तो हम 100 में से 110 वोट डालेंगे। इस बार हमें इसी भावना के साथ काम करना है। इस बार ऐसा मतदान होगा कि गांव में वोट 1440 होंगे, लेकिन पड़ेंगे 1450।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


दरअसल, बीते रविवार को बाबा बालकनाथ गोठड़ा की श्रीमेठी धर्मशाला में सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान युवाओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए उन्होंने बेतुका बयान दिया। बालकनाथ ने कहा कि जितने वोट हों उससे ज्यादा मतदान करना है।  बाबा के इस बयान का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
   
हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद बाबा बालकनाथ ने सफाई भी दी। उन्होंने कहा कि आज के समय में ईवीएम से मतदान होता है। चुनाव अधिकारी और पोलिंग पार्टी होती है, सुरक्षा के कड़े इंतजाम होते हैं। ऐसे में बूथ कैप्चरिंग संभव ही नहीं है। लोग मतदान के लिए प्रेरित हों इसके लिए मैंने ऐसा कह दिया था। 

भाजपा की तीसरी सूची का इंतजार, अब तक 124 नाम घोषित
भाजपा अब तक दो सूची जारी कर चुकी है। पहली सूची में सात सांसदों समेत 41 प्रत्याशियों के नामों का एलान किया गया था। वहीं, दूसरी में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे समेत 83 प्रत्याशी घोषित किए गए थे। यानी पार्टी अब तक 124 सीटों पर प्रत्याशी उतार चुकी है। उम्मीदवारों की तीसरी सूची का इंतजार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed