{"_id":"654e0d1f76000fb3d3043f46","slug":"rajasthan-election-2023-bhagirath-mehriya-returns-home-after-15-days-joins-bjp-with-supporters-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Election 2023: 15 दिन बाद भागीरथ मेहरिया की घर वापसी, समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Election 2023: 15 दिन बाद भागीरथ मेहरिया की घर वापसी, समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए
Fri, 10 Nov 2023 04:29 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 10 Nov 2023 04:29 PM IST
सार
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और नागौर विधायक मोहनलाल चौधरी ने भागीरथ मेहरिया और उनके समर्थकों को पार्टी का पटका पहनाकर और मिठाई खिलाकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।
विज्ञापन
भाजपा में शामिल हुए भागीरथ महारिया।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान विधानसभा चुनाव के बीच नेताओं के दलबदल का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को खींवसर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रहे भागीरथ मेहरिया अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। मेहरिया ने अर्जुनराम मेहरिया, मनीराम काला बलाया, भागीरथ बनगांवा और बद्रीराम बिडियासर के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और नागौर विधायक मोहनलाल चौधरी ने सभी को पार्टी का पटका पहनाकर और मिठाई खिलाकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। भागीरथ मेहरिया 2013 में खींवसर से भाजपा प्रत्याशी रहे हैं, 2023 तक वे भाजपा में सक्रिय कार्यकर्ता थे, लेकिन बीती 25 अक्तूबर को मेहरिया ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया था। लेकिन, अब उनकी घर वापसी हो गई है।
विज्ञापन
इस दौरान प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि राजस्थान की वर्तमान कांग्रेस सरकार ने षड़यंत्र पूर्वक प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं से लूट की है। कांग्रेस की विफलता और आर्थिक कुप्रबंधन के चलते आज राजस्थान में देश की सबसे महंगी बिजली मिल रही है। राजस्थान की सरकार महंगी बिजली के माध्यम से राजस्थान के एक करोड़ 39 लाख उपभोक्ताओं को लूटने का काम कर रही है।
विज्ञापन
2018 में प्रदेश में बिजली की कीमत 5 रुपये 55 पैसे प्रति यूनिट थी जो बढ़कर आज 11 रुपये 90 पैसे प्रति यूनिट पर पहुंच गई है। कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले यह वादा किया था कि बिजली की कीमत हम नहीं बढ़ाएंगे। झूठ का सहारा लेकर सत्ता में आई कांग्रेस ने 9 बार बिजली की दरें फ्यूल सरचार्ज के नाम पर बढ़ाई हैं।