फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Election 2023 Assam CM Himanta Biswa Sarma addressed public meeting in Khandela Assembly

Rajasthan Poll: हिमंत सरमा बोले- BJP राज में महिला का अपमान किया तो यमराज ले जाता है, राजस्थान में ऐसा ही होगा

Fri, 17 Nov 2023 04:40 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 17 Nov 2023 04:40 PM IST
सार

Rajasthan Election 2023: हिमंत बिस्वा सरमा ने खंडेला से भाजपा के प्रत्याशी सुभाष मील के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान  सरमा ने कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला।

विज्ञापन
Rajasthan Election 2023 Assam CM Himanta Biswa Sarma addressed public meeting in Khandela Assembly
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा राजस्थान दौरे पर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Rajasthan Election 2023: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राजस्थान के सीकर जिले की खंडेला विधानसभा क्षेत्र में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। सीएम सरमा ने कहा कि राजस्थान दुष्कर्म के मामले में देश भर में नंबर वन बन गया है। गहलोत के राज में कांग्रेस की महिला विधायक भी पुलिस से सुरक्षा मांगती है।

विज्ञापन


लेकिन, जिस राज्य में भाजपा की सरकार है, आप महिला का अपमान करो, उधर दो मिनट में यमराज उठाकर ले जाएगा। अगर, कोई महिला को गलत नजर से देखता है तो उसका यमराज के घर जाना तय है। इसलिए भाजपा शासित प्रदेश में महिलाओं का अपमान करने की हिम्मत किसी में नहीं है। भाजपा की सरकार बनने के एक महीने बाद पूरे राजस्थान में अगर रात को 2 बजे भी महिला घर से बाहर निकलेगी तो उसका कोई रास्ता नहीं रोक सकेगा। ये मेरा आपसे वादा है।     
विज्ञापन


सरमा ने कहा कि सीएम अशोक गहलोत ने अपने विधायकों को राजस्थान के लोगों को लूटने का लाइसेंस दे रखा है। सचिन पायलट के विरोध के बाद जिन विधायकों ने उनका समर्थन किया, उन विधायकों लूट मचाने की खुली छूट सिर्फ इसलिए दे दी गई, ताकि गहलोत सीएम बने रहे। लेकिन, ऐसे नेता की राजस्थान और देश को जरूरत नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




सरमा ने कहा- केंद्र की भाजपा सरकार ने कश्मीर से धारा 370 हटाई। कहा जाता था कि ऐसा हुआ तो पूरे देश में हंगामा होगा, लेकिन कुछ नहीं। पाकिस्तान आज शांति की बात करता है। पहले देश में आतंकी घटनाएं होती थी, लेकिन अब देश भर में शांति है। ऐसा सिर्फ इसलिए हो रहा है क्योंकि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं। 

वहीं, राजस्थान में महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है, पेपर लीक होने से युवा परेशान हैं। योजनाओं में भ्रष्टाचार किया जा रहा है। दलितों के साथ अत्याचार हो रहा है। इस कांगेस सरकार ने राजस्थान का सम्मान और गरिमा खो दी है। इस गरिमा और सम्मान को हमें वापस लाना है। इसके लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को कमल का बटन दबाना है।  


इस दौरान हिमंत बिस्वा सरमा ने खंडेला से भाजपा के प्रत्याशी सुभाष मील को जिताने की अपील की। उन्होंने कहा- सुभाष को 50 हजार वोटों से जिताकर विधानसभा पहुंचाना है। अगने चुनाव में मुझे इनके लिए सभा करने नहीं आना पड़ेगा। ये ऐसा काम करेंगे कि बिना प्रचार के ही यहां की जनता इन्हें वोट देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed