फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan election 2023: Ashok Bairwa leaves BSP and comes in support of Pilot

Rajasthan election 2023: सचिन को मिला BSP प्रत्याशी बैरवा का साथ, बोले- पायलट की विचारधारा से प्रभावित हूं

Sat, 11 Nov 2023 09:27 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 11 Nov 2023 09:27 PM IST
सार

राजस्थान चुनाव में भाजपा-कांग्रेस की टक्कर से पहले शनिवार को सचिन पायलट को एक खुशखबरी मिली। उनके सामने खड़े बसपा प्रत्याशी ने उनके समर्थन का एलान किया है। 

विज्ञापन
Rajasthan election 2023: Ashok Bairwa leaves BSP and comes in support of Pilot
सचिन पायलट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान चुनाव में कई सीटों पर बीजेपी-कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के लिए मुकाबला काफी कड़ा दिख रहा है। रोज नए-नए सियासी समीकरण देखने को मिल रहे हैं। ऐसी ही एक सीट है टोंक जिस पर सबकी निगाहें हैं। ये सीट इसलिए भी खास है क्योंकि यहां से राज्य के पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस नेता सचिन पायलट उम्मीदवार हैं। पायलट टोंक से विधायक भी हैं। इस सीट से पायलट दूसरी बार मैदान में हैं। इस सीट से भाजपा ने पायलट को टक्कर देने के लिए अजीत कुमार मेहता को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, बसपा की वजह से ये मुकाबला त्रिकोणीय हो सकता था, लेकिन ऐन वक्त पर बसपा के प्रत्याशी अशोक बैरवा ने पायलट को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है।

विज्ञापन


पायलट की विचारधारा से बहुत प्रभावित हूं-बैरवा
अशोक बैरवा टोंक में भीम सेना के जिलाध्यक्ष भी हैं। अशोक बैरवा को बसपा ने इस बार टोंक सीट से टिकट दिया था, लेकिन चुनाव से पहले बसपा के प्रत्याशी ने अपना समर्थन पायलट को दिया है। समर्थन की घोषणा करते हुए खुद अशोक बैरवा ने कहा कि मैंने नामांकन के दिन ही नाम वापस लेना चाहता था, लेकिन उस दिन देर हो गई। उन्होंने शनिवार को नाम वापस लेकर पायलट के समर्थन की बात कही। बैरवा ने कहा कि मैं पायलट जी की विचारधारा से बहुत प्रभावित हूं, यही वजह है कि मैं उनके समर्थन के लिए उतरा हूं। 
विज्ञापन


पायलट ने किया स्वागत
अशोक बैरवा के समर्थन मिलने पर पायलट ने भी उनका स्वागत किया। पायलट ने कहा कि अशोक बैरवा दलित परिवार से आते हैं, मैं इनका स्वागत करता हूं। पायलट ने कहा कि अशोक बैरवा के समर्थन से हमें और बल मिलेगा। शनिवार को टोंक में जनसंपर्क के दौरान पायलट ने क्षेत्रवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं भी दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed