फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Election 2023 Angered by denied ticket Bharosi Lal Jatav not bless Congress candidate Anita Jatav

Rajasthan Polls 2023: टिकट कटने के बाद अशीर्वाद लेने पहुंची कांग्रेस प्रत्याशी, नाराज विधायक ने किया ऐसा सलूक

Fri, 03 Nov 2023 07:16 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 03 Nov 2023 07:16 PM IST
सार

Rajasthan Election 2023: विधानसभा चुनाव में जिन विधायकों के टिकट कट गए वे बगावत पर उतर आए और उनकी जगह जिन्हें टिकट मिल गए वे मान मुनव्वल में जुटे हैं। इसके बाद भी नेता मानने को तैयार नहीं हैं।  

विज्ञापन
Rajasthan Election 2023 Angered by denied ticket Bharosi Lal Jatav not bless Congress candidate Anita Jatav
भरोसी लाल जाटव ने नहीं दिया आशीर्वाद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जैसे-जैसे राजस्थान विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस की सूची आती जा रही है वैसे-वैसे पार्टी में बगावत के झंडे भी बुलंद हो रहे हैं। जिनके टिकट कट चुके हैं वे बगावत पर उतर आए हैं। वहीं, उनकी जगह जिन्हें टिकट मिले हैं वे अब बागियों की मान मुनव्वल में जुट गए हैं। ताकि, भितरघात के नुकसान से बचा जा सके। हिंडौन विधानसभा पर कांग्रेस ने विधायक भरोसी लाल जाटव का टिकट काट कर अनिता जाटव को दे दिया।

विज्ञापन


भरोसी ने पार्टी से बगावत कर बेटे के साथ  बसपा का दामन थाम लिया। वहीं, अनीता जाटव भरोसी को मनाने के लिए उनके घर पहुंची। समर्थकों के लवाजमें के साथ अनीता भरोसी के आवास पर पहुंची और उनसे आर्शिवाद मांगा। लेकिन, भरोसी जाटव ने उन्हें आशिर्वाद ही नहीं दिया। 
विज्ञापन


अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें अनीता उनसे यह कहती सुनाई दे रही हैं कि आप हमारे बुजुर्ग हो। आपके आशीर्वाद के बिना कैसे काम चलेगा। लेकन, जवाब में भरोसी कुछ भी नहीं बोल रहे। भरोसी अपने आस-पास खड़े लोगों से कागज पेन मांगते नजर आए। यह सिर्फ इकलोती तस्वीर नहीं है। इस बार के चुनाव में राजस्थान में ऐसी तस्वीरें बहुत जगह देखने को मिल रहीं हैं। कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियों ने अपने कई विधायक और विधायक प्रत्याशियों के टिकट काट दिए हैं। इससे नाराज नेता बगावत पर उतर आए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed