{"_id":"654bbf6e4438da53d9026b16","slug":"rajasthan-election-2023-a-candidate-withdrew-his-name-in-sirohi-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Election 2023: सिरोही में एक उम्मीदवार ने वापस लिया नाम, कल तीन बजे तक चलेगा नामांकन वापसी का दौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Election 2023: सिरोही में एक उम्मीदवार ने वापस लिया नाम, कल तीन बजे तक चलेगा नामांकन वापसी का दौर
Wed, 08 Nov 2023 10:33 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 08 Nov 2023 10:33 PM IST
सार
नामांकन पत्र वापसी के पहले दिन सिरोही में एक प्रत्याशी ने अपना नाम वापस ले लिया। कल गुरुवार दोपहर तीन बजे तक नामांकन वापस लिए जा सकते हैं।
विज्ञापन
राजस्थान चुनाव
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
राजस्थान विधानसभा चुनाव में सिरोही जिले से एक प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। बुधवार को नाम वापस लेने का पहला दिन था, कल गुरुवार दोपहर तीन बजे तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे।
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. भंवरलाल ने बताया कि जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्र में से एक अभ्यार्थी ने अपना नाम वापस लिया है। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 146 सिरोही रिटर्निग ऑफिसर के कार्यालय में नाम वापसी के पहले दिन एक बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी सुरेश कुमार ने अपना नाम वापस लिया है। दो अन्य रेवदर और पिंडवाडा- आबू सीट से अब तक किसी भी उम्मीदवार ने नाम वापस नहीं लिया है। 9 नवंबर गुरुवार को दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।
विज्ञापन
15 से प्रशिक्षण कार्यक्रम
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ भंवरलाल ने बताया कि विधानसभा आम चुनाव के लिए राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय दशहरा मैदान सिरोही में मतदान दलों के लिए किए जाने वाले द्धितीय प्रशिक्षण का 15 से 21 नवंबर तक होगा। सुबह 9.30 बजे से दोपहर एक बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5.30 बजे तक प्रशिक्षण का समय तय किया गया है। इसी प्रकार मतदान दलों का अंतिम प्रशिक्षण 24 नवंबर को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नवीन भवन, सिरोही में विधानसभावार यानि विधानसभा क्षेत्र 148 रेवदर के समस्त मतदान दल सुबह 7.30 बजे, विधानसभा क्षेत्र 147 पिंडवाडा- आबू के समस्त मतदान दल प्रातः 9 बजे एवं विधानसभा क्षेत्र 146 सिरोही के समस्त मतदान दल सुबह 10 बजे से दिया जाएगा। इस अंतिम प्रशिक्षण में विधानसभावार नियुक्त सेक्टर अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन