Jaipur: हिजाब विवाद पर मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छात्राएं बोलीं-स्कूल में हाथ फैलाकर कराते हैं प्रार्थना
Jaipur Hijab Controversy: जयपुर हिजाब विवाद (Hijab Controversy) को लेकर प्रदेश के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि स्कूल में जो हालात बने उसकी जांच कराई जाएगी। किसी भी हाल में धर्मांतरण नहीं होने देंगे। स्कूलों में ड्रेस कोड ही लागू रहेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Jaipur Hijab Controversy: जयपुर में शुरू हुआ हिजाब विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। हवामहल सीट से भाजपा विधायक बालमुकंद आचार्य के खिलाफ सोमवार को मुस्लिम समाज की छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन कर गंभीर आरोप लगाए। वहीं, मंगलवार को हिंदू समाज की छात्राएं सामने आईं और विधायक पर लगे आरोपों से इनकार किया। उन्होंने कहा कि हर शुक्रवार को स्कूल में हाथ फैलाकर प्रार्थना कराई जाती है, स्कूल में एक मस्जिद भी है।
इधर, हिजाब विवाद को लेकर प्रदेश के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि स्कूल में जो हालात बने उसकी जांच कराई जाएगी। किसी भी हाल में धर्मांतरण नहीं होने देंगे। स्कूलों में ड्रेस कोड ही लागू रहेगा। जिस विद्यालय में सरस्वती मां की मूर्ति या चित्र नहीं होगा उस स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार, सरकार होती है, आदेशों का पालन करानी जानती है।
सबसे पहले जानिए क्या है मामला?
27 जनवरी को जयपुर की हवामहल सीट से भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य गंगापोल में संचालित राजकीय बालिका सीनियर सेकेंडरी स्कूल के एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बनकर गए थे। सोमवार को इस स्कूल में पढ़ने वालीं मुस्लिम समाज की छात्राएं सड़कों पर उतर आईं। उन्होंने सुभाष चौक थाने का घेराव कर विधायक बालमुकुंद के खिलाफ कार्रवाई की। छात्राओं ने आरोप लगया कि स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में आए विधायक आचार्य ने हिजाब को लेकर टिप्पणी की। उन्होंने स्कूल में भारत माता की जय और सरस्वती माता की जय के नारे लगाए थे। कुछ छात्राओं ने नारा नहीं लगाया तो इससे नाराज होकर विधायक ने हिजाब को लेकर गलत बातें कहीं।
क्या बोलीं हिंदू समाज की छात्राएं?
मंगलवार को हिंदू समाज की छात्राओं का एक वीडियो सामने आया, जिसमें उन्होंने विधायक के ऊपर लगे आरोपों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि विधायक बालमुकुंद आचार्य ने कुछ भी गलत नहीं बोला था। छात्राओं का ने कहा कि स्कूल परिसर में एक मस्जिद बनी हुई है, जहां हर गुरुवार और शुक्रवार को चादर चढ़ाई जाती है। छात्राओं से हाथ फैलाकर प्रार्थना भी कराई जाती है। छात्राएं हाथ फैलाकर प्रार्थना नहीं करती हैं तो उन्हें स्कूल से बाहर निकाल दिया जाता है।

आरोप पर क्या बोले- भाजपा विधायक आचार्य
इस मामले को लेकर भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य ने बताया कि मैंने प्रिंसिपल से कहा था कि सरकारी स्तर पर स्कूल की एक ही यूनिफॉर्म है, फिर यहां दो तरह की यूनिफॉर्म क्यों हैं? उन्होंने कहा कि मामले में राजनीति करने वाले लोग कोई भी मुद्दा उछालकर राजनीति के लिए जगह निकाल रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.