फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Education Minister BD Kalla targets BJP

Rajasthan: शिक्षा मंत्री का भाजपा नेताओं को चैलेंज, बोले- प्रभु राम भगवान शिव की पूजा में कौन सा मंत्र पढ़ते थे बताएं?

Sat, 28 May 2022 09:10 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 28 May 2022 09:10 PM IST
सार

मंत्री कल्ला ने कहा, भाजपा के लोग धर्म के ठेकेदार बने हुए हैं, वह उसकी परिभाषा नहीं जानते हैं। धर्म क्या है? भगवान की आरती कैसे करते हैं और भगवान श्रीराम भगवान शंकर की आराधना करते समय कौन सा मंत्र जपते थे? उन्हें यह भी नहीं पता है।

विज्ञापन
Rajasthan Education Minister BD Kalla targets BJP
शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने उदयपुर में भाजपा नेताओं पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने भाजपा नेताओं को चुनौती देते हुए कहा, वे बताएं कि प्रभु श्रीराम भगवान शंकर की आराधना करते हुए कौन सा मंत्र पढ़ते थे? कल्ला ने कहा, इस विषय को नहीं जाने वाले अपने आपको धर्म का बहुत बड़ा ठेकेदार मानते हैं, मैं उन्हें चैलेंज करता हूं मेरे सवाल का जवाब दें।  

विज्ञापन


मंत्री कल्ला ने कहा, भाजपा के लोग धर्म के ठेकेदार बने हुए हैं, वह उसकी परिभाषा नहीं जानते हैं। धर्म क्या है? भगवान की आरती कैसे करते हैं और भगवान श्रीराम भगवान शंकर की आराधना करते समय कौन सा मंत्र जपते थे? उन्हें यह भी नहीं पता है। उन्होंने कहा, मैंने इस पर बहस छेड़ी है वे आएं और मुझसे बहस करें। उन्होंने कहा, धर्म के ठेकेदार गणेश जी को दूध पिलाकर वोट मांगते हैं, लेकिन यह धर्म को नहीं जानते।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed