फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan: ED RAID IN SIKAR: Pcc chief Dotasara said- i am not involved in kalam academy coaching

Rajasthan: सीकर में ईडी कार्रवाई मामला; डोटासरा बोले-कलाम कोचिंग में मेरा कोई लेना-देना नहीं

Tue, 08 Aug 2023 10:39 AM IST
नीरज शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: नीरज शर्मा Updated Tue, 08 Aug 2023 10:39 AM IST
सार

सीकर की कलाम एकेडमी में ईडी के छापे पर पीसीसी चीफ डोटासरा ने कहा- कलाम कोचिंग में मेरा कोई लेना देना नहीं है। मेरे शिक्षा मंत्री कार्यकाल में घोटाला नहीं, पेपर लीक हुआ था। ईडी वालों को जरूरत हुई तो ढाणी कृपाराम की तरफ मेरे निवास पर भी जा सकते हैं। 

विज्ञापन
Rajasthan: ED RAID IN SIKAR: Pcc chief Dotasara said- i am not involved in kalam academy coaching
सीकर में ईडी कार्रवाई मामला: डोटासरा बोले-कलाम कोचिंग में मेरा कोई लेना-देना नहीं - फोटो : फाइल फोटो।

विस्तार

पीसीसी चीफ डोटासरा ने कहा- जो एजेंसियां काम कर रही हैं ,वो स्वतंत्र और पारदर्शी रूप से काम करें। कहीं भी जाएं, कोई भी जांच करें। अगर कोई भी गड़बड़ पाई जाएगी। कोई अपराधी पाया जाएगा, तो वो अपनी कार्रवाई करेंगे। हमें कहां दिक्कत आ रही है। मेरे कोई ईडी नहीं गई। न मुझे कभी ईडी वालों ने फोन किया। जहां भी ईडी गई कलाम कोचिंग में उसका मेरा कोई लेना देना नहीं है। दूसरी बात उसमें भी अगर कोई गड़बड़ निकलेगी, तो जिसने गड़बड़ की है उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन


गोविंद डोटासरा न कभी डरता है, न घबराता है, न गड़बड़ करता है

पीसीसी चीफ ने कहा-गोविंद डोटासरा न कभी डरता है, न कभी थकता है, न घबराता है, न गड़बड़ करता है। किसी तरह की डरने की कोई बात नहीं है। जब मीडिया ने पूछा कलाम एकेडमी किसी कांग्रेस नेता की बताई जा रही है। तो सवाल पर डोटासरा बोले-मेरे को दिला दो ना, फिर करो कार्रवाई। कौन मना कर रहा है। मेरे को दिलाओ तो सही। 
विज्ञापन


घोटाला नहीं निकला था पेपर लीक हुआ था-डोटासरा

जब आप शिक्षा मंत्री थे, तब घोटाला निकला था। इस सवाल पर डोटासरा बोले- घोटाला नहीं निकला था पेपर लीक हुआ था। वसुंधरा जी के समय में भी 11 पेपर लीक हुए थे। तब उन्होंने कार्रवाई नहीं की। मैं शिक्षा मंत्री था, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हैं, तब हमने पेपर भी निरस्त किए, कड़ा कानून भी बनाया और ऐसे 200 लोगों को जेल में भी डाला। अगर ये बीजेपी सरकार वसुंधरा जी के समय कर देती, तो आज पेपर लीक के सरगना कामयाब नहीं होते, हिम्मत नहीं करते और आगे नहीं बढ़ते। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी को कानून बनाना चाहिए, क्योंकि ये नेशनल प्रॉब्लम-डोटासरा

डोटासरा ने कहा-अब हमने कानून बना दिया है। पेपर लीक वाले सरगना हिम्मत नहीं कर पाएंगे। बहुत अच्छा कानून बना है। पीएम मोदी जी को ये कानून बनाना चाहिए, क्योंकि ये नेशनल प्रॉब्लम है। पेपर आउट रेलवे के नहीं हो रहे क्या ? गुजरात, पंजाब, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र में नहीं हुए क्या ? क्या राजस्थान में पहले नहीं हुए। कोई नया पेपर लीक हुआ है क्या ? नहीं होने चाहिए थे। पहले ये सख्ताई से पेश नहीं आए। हम सब सख्ती से पेश आ रहे हैं। हम कानून बना रहे हैं। 200 लोगों को अंदर कर रहे हैं। ईडी अपनी जांच करे, दूसरी एजेंसी अपनी जांच करे। जो-जो एजेंसियां हैं, अपनी जांच करें। उसमें किसी को कोई आपत्ति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed