{"_id":"5da2bebe8ebc3e93d0285f56","slug":"rajasthan-earthquake-of-magnitude-45-struck-bikaner-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: बीकानेर में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर मापी गई 4.5 तीव्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: बीकानेर में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर मापी गई 4.5 तीव्रता
Sun, 13 Oct 2019 11:59 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: Sneha Baluni
Updated Sun, 13 Oct 2019 11:59 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amarujala
राजस्थान के बीकानेर में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.5 आंकी गई है। यह झटके रविवार को सुबह 10.36 मिनट के लगभग महसूस हुए। जिससे घबराकर लोग घरों से बाहर निकल गए। एक-दूसरे को फोन करके लोगों ने इसकी जानकारी दी। हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने या किसी तरह के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.5 मापी गई और इसका केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर नीचे रहा। लोगों का कहना है कि भूकंप का झटका काफी तेज था। जिसके कारण वह घरों से बाहर निकल गए। यह झटके बीकानेर शहर सहित खाजूवाला, सत्तासर, छत्तरगढ़, कालासर व नुरसर सहित करीब अधा दर्जन गांवों में महसूस हुए।
विज्ञापन