फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan DOIT Bribe Case ACB permission from government to register case on IAS Akhil Arora

Exclusive: योजना भवन में मिले 'खजाने' की आंच IAS अरोड़ा तक पहुंची, एसीबी ने सरकार से मांगी FIR करने की अनुमति

Fri, 08 Dec 2023 09:36 PM IST
Sourabh Bhatt सौरभ भट्ट
Updated Fri, 08 Dec 2023 09:36 PM IST
सार

Rajasthan News: राजस्थान में सरकार बदलने के साथ ही आईएएस अफसर अखिल अरोड़ा एसीबी के रडार पर आ गए हैं। डीओआईटी के दफ्तर मिले गोल्ड और कैश के मामले में उन पर जल्द ही एफआईआर दर्ज हो सकती है। एसीबी ने इसे लेकर सरकार अनुमति मांगी है। जानिए, क्या है पूरा मामला?

विज्ञापन
Rajasthan DOIT Bribe Case ACB permission from government to register case on IAS Akhil Arora
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के योजना भवन में चल रहे डीओआईटी के दफ्तर के लॉकर में मिले करीब 80 लाख के गोल्ड और दो करोड़  कैश का मामला फिर सुर्खियों में आ गया है। अब सीनियर आईएएस अखिल अरोड़ा एसीबी के राडार पर आ गए हैं। मामले को लेकर दर्ज की गई एफआईआर संख्या 125/2023 को आधार मानकर एसीबी ने अखिल अरोड़ा के खिलाफ केस दर्ज करने की अनुमति सरकार से मांगी है। इसे लेकर 6 अक्टूबर को एसीबी के डीजी हेमंत प्रियदर्शी के हस्ताक्षर के साथ एक पत्र डीओपी (कार्मिक विभाग) को भेजा गया था। लेकिन, डीओपी इस पत्र को दबाकर बैठ गया। 'अमर उजाला' के पास इस पत्र की एक्सक्लूसिव कॉपी मौजूद है।

विज्ञापन


बता दें कि तत्कालीन सरकार में डीओआईटी के ऑफिस के लॉकर में गोल्ड और करोड़ों रुपये का कैश बरामद हुआ था। मामले में डीओआईटी के तत्कालीन ज्वाइंट डायरेक्टर वेदप्रकाश यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। हालांकि, वेदप्रकाश यादव की स्वीकारोक्ति के बाद बिना जांच किए चालान पेश कर दिया था। ऐसे में अब जांच इस आधार आगे बढ़ सकती है कि ये गोल्ड और कैश कहां से आया? 
विज्ञापन


सरकार बदली, मुश्किलें बढ़ सकती हैं
दरअसल, राजस्थान में सत्ता परिवर्तन हुआ है। ऐसे में सरकार बदलने के साथ अरोड़ा की मुश्किलें भी बढ़ती दिख रहीं हैं। मामले में एसीबी ने सरकार को जो पत्र लिखा है उसमें अखिल अरोड़ा के खिलाफ एक परिवाद के आधार पर एफआईआर दर्ज करने की अनुमति मांगी गई है। इसमें परिवादी की पहचान गोपनीय रखी गई है। मामले में रिश्वत देने वाले के संबंध में सूचना को लेकर जांच करने की बात भी कही गई है। इधर, इस मामले को लेकर आईएएस अरोड़ा से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानिए क्या है मामला?
दअरसल, योजना भवन में डीओआईटी का दफ्तर चलता है। जहां रखी अलमारी से एक किलो सोने के बिस्किट और 2 करोड़ 31 लाख 49 हजार 500 रुपये का कैश बरामद हुआ था। मुख्य सचिव ऊषा शर्मा और तमाम बड़े अधिकारियों ने प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी जानकारी भी दी थी। इसके बाद डीओआईटी के ज्वाइंट डायरेक्टर वेदप्रकाश यादव सामने आए और उन्होंने स्वीकार किया कि ये सोना और कैश उसका था, जिसे उसने अलग-अलग समय पर रिश्वत में लिया था। 


'बड़े अफसर को बचाने सरकार ने छोटे प्यादे को आगे किया'
ज्वाइंट डायरेक्टर वेदप्रकाश यादव के सामने आने के बाद भाजपा के तत्कालीन राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने सार्वजनिक तौर पर आरोप लगाया था कि बड़े अफसर को बचाने के लिए सरकार ने छोटे प्यादे को आगे कर दिया है। घोटले की सुई डीओआईटी की कंपनी राजकॉम्प इंफो सर्विस लिमिटेड (आरआईएसएल) पर घूम रही थी। जिसमें शीर्ष से लेकर नीचे तक तैनात अफसर कई साल से यहां जमे हुए थे। वित्त विभाग (जिसके एसीएस भी अखिर अरोड़ा ही हैं) ने एक के बाद एक दर्जनों प्रोजेक्ट डीओआई की कंपनी राजकॉम्प इंफो सर्विस लिमिटेड(आरआईएसएल) के मार्फत करवाए। 

इन प्रोजेक्ट में भी गड़बड़ियों के आरोप
खास बात यह है कि ज्यादातर प्रोजेक्ट की लागत उनके बजट से कई गुना बढ़ाई गई। आरआईएसएल की लेखा शाखा और एजी की रिपोर्ट में भी इस पर आपत्तियां दर्ज करवाईं गईं। ये सब  मामले इस बात की ओर इशारा करते हैं कि मिलीभगत का खेल यहां लंबे समय से चल रहा था। आईएफएमएस 3.0 प्रोजेक्ट का घोटाला भी इसमें शामिल है। प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत 289 करोड़ रुपए आंकी गई थी, इसे अप्रैल 2023 में शुरू होना था। लेकिन, प्रोजेक्ट शुरू नहीं हुआ और इसके लिए करीब 800 करोड़ रुपए की पांच अलग-अलग  निविदाएं जारी कर दी गईं। सीएजी ने भी इस प्रोजेक्ट को लेकर बार-बार आपत्ति जताई थी। इनके अलावा 640 करोड़ रुपए के ई मित्र प्लस मशीन प्रोजेक्ट, 150 करोड़ का मैन पावर हायरिंग प्रोजेक्ट, ई मित्र एटीएम, भामाशाह डिजिटल पेमेंट किट में भी राजकॉम्प पर गड़बड़ियों के आरोप लगे हैं। जिसकी जांच के लिए एसीबी ने गृह विभाग को पत्र लिखा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed