फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan DGP blames internet and curiosity in youth for increasing sexual harassments case

राजस्थान: दुष्कर्म के बढ़ते मामलों पर डीजीपी ने कहा- दोस्ती करने के बाद आगे निकल जाते हैं बच्चे

Mon, 05 Oct 2020 04:12 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: देव कश्यप Updated Mon, 05 Oct 2020 04:12 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan DGP blames internet and curiosity in youth for increasing sexual harassments case
DGP Bhupendra Yadav - फोटो : Twitter

राजस्थान के नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक भूपेन्द्र सिंह यादव ने दुष्कर्म के बढ़ते मामलों को लेकर अजीबोगरीब बयान दिया है। डीजीपी ने कहा कि कानून तो कहता है कि 18 साल से कम उम्र के बच्चे आपसी संबंध नहीं बना सकते हैं। यह अपराध होता है, लेकिन बच्चे उत्सुकतावश मित्रता करते हैं और आगे भी निकल जाते हैं।

विज्ञापन


राज्य में बढ़ते दुष्कर्म के मामलों पर डीजीपी ने कहा कि एक नया ट्रेंड देखा जा रहा है कि आपसी झगड़े को सेट करने के लिए भी झूठे दुष्कर्म के केस किए जा रहे हैं। इसके लिए लोगों को समझाना होगा कि एक झूठे केस की वजह से सही केस भी प्रभावित होते हैं। 
विज्ञापन


 

डीजीपी ने कहा कि आज आवश्यकता इस बात पर भी ध्यान देने की है कि किस तरह से बच्चों को शिक्षित किया जाए। लड़कियों में आत्मविश्वास पैदा किया जाए और उनको समझाया जाए कि वे किस तरह अपने साथ होने वाली दुर्घटनाओं से बच सकती हैं। अगर उन्हें मदद की आवश्यकता पड़े तो किसको एप्रोच कर सकती हैं। डीजीपी यादव ने इस बात पर भी चिंता जताई कि बीते कुछ सालों में हिंसक अपराध बढ़े हैं। उन्होंने इसके बहुत से कारण गिनाए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

डीजीपी ने बेरोजगारी, युवाओं की बढ़ती संख्या और इंटरनेट को हिंसक अपराध के लिए जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि इंटरनेट पर उपलब्ध हिंसक और अश्लील सामग्री से बच्चे बहुत प्रेरणा ले रहे हैं। डीजीपी भूपेंद्र यादव ने कहा कि कानून तो कहता है कि 18 साल से कम के बच्चे आपसी संबंध नहीं बना सकते हैं। यह अपराध होता है, लेकिन बच्चे उत्सुकतावश मित्रता करते हैं और आगे भी निकल जाते हैं। ऐसे मामले काफी हो गए हैं। यादव ने कहा कि लड़कों और उनके परिवार को समझाया जाए। शिक्षा दी जाए कि बच्चों के आचरण को कैसे शुरू से ही नियंत्रण में किया जाए। 

 

गौरतलब है कि हाल के दिनों में राजस्थान में भी दुष्कर्म के मामले बढ़े हैं। उत्तर प्रदेश के हाथरस कांड के बाद देशभर में बवाल मचा हुआ है। वहीं राजस्थान में भी पिछले दिनों जयपुर, अजमेर, बारां और सीकर में दुष्कर्म के मामले सामने आए हैं।



देश में दुष्कर्म के मामलों में राजस्थान सबसे ऊपर
दरअसल, नवीनतम राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़ों के अनुसार, राजस्थान सबसे अधिक दर्ज दुष्कर्म के मामलों के साथ राज्यों में पहले स्थान पर है। साल 2019 में, राज्य में कुल 5,997 मामले सामने आए। राजस्थान में दुष्कर्म के मामलों में लगातार वृद्धि देखी गई, जिसमें 2017 में राज्य में 3,305 मामले और 2018 में 4,335 मामले दर्ज किए गए। 2018 और 2019 के बीच दुष्कर्म के मामलों में वृद्धि की दर लगभग दोगुनी होकर 4.2 फीसदी हो गई, जो 2017 और 2018 के बीच 2.4 फीसदी थी। इसी समय, 2019 में जयपुर 517 दुष्कर्म के मामलों के साथ भारत में महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित शहरों की सूची में दूसरा स्थान पर आ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed