{"_id":"6451db90694eb21f2800c169","slug":"rajasthan-devotees-gathered-in-barmer-for-the-deeksha-varshidan-rath-yatra-of-jain-samaj-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barmer News: जैन समाज की दीक्षा वर्षीदान रथयात्रा में उमड़े श्रद्धालु, चार मुमुक्षु आज करेंगी संयम पथ अंगीकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barmer News: जैन समाज की दीक्षा वर्षीदान रथयात्रा में उमड़े श्रद्धालु, चार मुमुक्षु आज करेंगी संयम पथ अंगीकार
Wed, 03 May 2023 09:35 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 03 May 2023 09:35 AM IST
सार
संसार की भौतिक चकाचौंध और मोहमाया का त्याग कर संयम जीवन में प्रवेश करने जा रही गुड़ामालानी की मुमुक्षु बहनें रक्षा मालू, कल्पना पारख, करिश्मा पारख व लक्ष्मी मालू के संयम जीवन अनुमोदनार्थ वर्षीदान वरघोड़ा मंगलवार को सुबह 9.30 बजे स्थानीय बाड़मेर समाज भवन से मुनि सवेग रत्नसागर की निश्रा एवं साध्वी सुरंजनाश्री, साध्वी सौम्यगुणाश्री के सान्निध्य में दीक्षा महोत्सव समिति के तत्वावधान में आयोजित किया गया।
विज्ञापन
रथयात्रा में उमड़े श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाड़मेर के गुड़ामालानी में मुमुक्षु बहनें रक्षा मालू, कल्पना पारख, करिश्मा पारख, लक्ष्मी मालू के संयम जीवन अनुमोदनार्थ वर्षीदान वरघोड़ा मंगलवार को सुबह 9.30 बजे स्थानीय बाड़मेर समाज भवन से परम पूज्य मुनि श्री सवेगरत्नसागरजी म.सा. आदि ठाणा की पावन निश्रा एवं साध्वी श्री सुरंजनाश्रीजी म.सा., साध्वी श्री सौम्यगुणाश्रीजी म.सा. आदि ठाणा के पावन सान्निध्य में दीक्षा महोत्सव समिति के तत्वावधान में आयोजित किया गया।
विज्ञापन
रथयात्रा में सबसे आगे जैन ध्वज, ढोल पार्टी, हाथी, ऊंट, घोड़े पर सवारों के हाथ में लहराती धर्म ध्वजाएं, अष्ट मंगल, जलधारा, परमात्मा का रथ, दादा गुरूदेव का रथ, बैंड पार्टी, पंजाबी बैंड के मंगल ध्वनियों का वादन करते बैण्ड वादक, कच्छी घोड़ी नृत्य करते कलाकार, नगाड़ा वादक, और मुनि भगवंत की धवलसेना, उनके पीछे-पीछे चलते गुरू महिमा का गुणगान करते, जिनशासन की जय-जयकार करते भक्तजन, साध्वी भगवंत, सिर पर मंगल कलश धारण किये रंग-बिरंगे पोशाक में चल रही विभिन्न महिला मंडल की महिलाएं, बालिकाएं उसमें पीछे दीक्षार्थी अमर रहो, जा संयम पन्थे दीक्षार्थी तारो पंथ सदा उजमाल बने के नारों के साथ दीक्षार्थी के दीक्षा उपकरणों की छाब लिए चलते परिवारजन, साध्वीमंडल, गजराज पर सवार मुमुक्षु बहनों सहित मारवाड़ की आन-बान-शान साफा पहने सैकड़ों श्रावक, शोभायात्रा के ऊपर हेलीकॉप्टर के माध्यम से पुष्पवृष्टि इस रथयात्रा के मुख्य आकर्षण रहे। वहीं, नगर में जिन मार्गों से रथयात्रा गुजरी वहां गुरू भगवंतों व मुमुक्षु बहनों का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
विज्ञापन
रथयात्रा में बैंड की धुन और ढोल की थाप पर गुरूभक्त युवा वर्ग जगह-जगह पर झूमते नजर आए तथा गुड़ामालानी नगर का माहौल अद्भूत नजर रहा था। श्रद्धालुओं के जनसैलाब से कस्बे की सड़के संकड़ी नजर आ रही थी। तथा हर किसी व्यक्ति के जुबान से मुमुक्षु बहनों के लिए यही शब्द निकले रहे थे कि जा संयम पंथे दीक्षार्थी तारो पंथ सदा उजमाल बने। रथयात्रा में बच्चों से लेकर बुजुर्गों ने बढ़चढ़कर भाग लिया तथा इस रथयात्रा को एक ऐतिहासिक रूप दिया। रथयात्रा का जगह-जगह पर श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। कस्बे की जनता इस ऐतिहासिक रथयात्रा व मुमुक्ष बहनों को निहारने के लिए हर गली के नुक्कड़ पर इंतजार कर रही थी।
विज्ञापन
संपत्ति को त्यागा...
जिस संपति के पीछे दुनिया पागल है, मुमुक्षु बहनों ने उस संपति को त्यागा। रथयात्रा के पश्चात् सुखसागर संयम वाटिका मंडप में मुनि श्री संवेगरत्न सागरजी म.सा. ने उपस्थित जनमानस को संबोधित करते हुए कहा कि जिस सता-संपति-एैश्वर्य के पीछे सारी दुनिया पागल हुई भटक रही है, वहीं मुमुक्षु बहनें ने उस संपति-वैभव का त्यागकर संयम जीवन अंगीकार कर अपनी आत्मा मोक्षगामी बनाने का पथ अपनाया है। मुमुक्षु बहनों ने संसार की क्षणभंगुरता का ज्ञान होने और इस स्वार्थमय संसार के सुखों को तिलांजलि देकर इस संयम पथ को अपनाया है। शाम को मुमुक्षु बहनों द्वारा 108 दीपक द्वारा परमात्मा की भव्य आरती उतारी गई।
मुमुक्ष बहनों का किया देशभर से आए संघों ने अभिनन्दन...
मुमुक्षु रक्षा मालू, कल्पना पारख, करिश्मा पारख व लक्ष्मी मालू का देश भर से आये संघों ने अभिनन्दन पत्र भेंट कर अभिनन्दन किया। तथा मुमुक्षु बहनों ने सकल संघ क्षमायाचना की तथा सकल संघ ने नम आंखों के साथ विदाई दी। विदाई कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध भजन गायक गौतम बारिया व गौरव मालू द्वारा प्रस्तुतियां दी गई। मुमुक्षु बहनों के दीक्षा निमित्त आयोजित दीक्षा संवेग रंगोेत्सव अन्तर्गत पंचम दिन बुधवार, 3 मई को प्रातः मंगल मुहूर्त में दीक्षार्थी बहनों की घर से विदाई, परमात्मा की अंतिम नवांगी पूजा, और सुबह 8 बजे महाभिनिष्क्रमण यात्रा के साथ ही दीक्षा का मंगल विधान प्रारम्भ होगा, दोपहर में अष्टोतरी शान्ति स्नात्र महापूजन एवं सांय शुभ मुहूर्त में नूतन साध्वी भगवंत का प्रथम विहार होगा।
मुमुक्षु रक्षा मालू, कल्पना पारख, करिश्मा पारख और लक्ष्मी मालू 3 मई को गुड़ामालानी़ में पूज्य मुनि श्री संवेगरत्नसागरजी म.सा. के वरद्स्त से रजोहरण स्वीकार कर मुमुक्षु कल्पना पारख, करिश्मा पारख व लक्ष्मी मालू अपना जीवन पूज्या साध्वी श्री सुरंजनाश्रीजी म.सा. को एवं मुमुक्षु रक्षा मालू अपना जीवन पूज्या साध्वी सौम्यगुणाश्रीजी म.सा. को समर्पित कर संयम जीवन अंगीकार करने के लिए अग्रसर हो रही है।