फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Deputy Chief Minister Diya Kumari inaugurates Jaipur Literature Festival

Rajasthan: उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने किया जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल का उद्घाटन, कही यह बात

Thu, 01 Feb 2024 04:54 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 01 Feb 2024 04:54 PM IST
सार

उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा-  लिटरेचर फेस्टिवल ने विश्व स्तर पर जयपुर को एक पहचान दिलाई है। मैं और मेरा परिवार शुरुआत (2006) से ही इसका हिस्सा रहे हैं।

विज्ञापन
Rajasthan Deputy Chief Minister Diya Kumari inaugurates Jaipur Literature Festival
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के 16वें संस्करण का उद्घाटन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल की शुरुआज गुरुवार से हो गई। राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने फेस्टिवल का उद्घाटन किया। इस दौरान दीया कुमारी ने कहा- मुझे लगता है कि जयपुर आज लिट फेस्ट का पर्याय बन गया है। मैं और मेरा परिवार शुरुआत (2006) से ही  इसका हिस्सा रहे हैं। इसने विश्व स्तर पर जयपुर को एक पहचान दिलाई है। उन्होंने कहा- 5 दिनों में लिटरेचर फेस्टिवल का योगदान जयपुर और राजस्थान के लिए किसी व्यक्ति या सरकार द्वारा किए गए योगदान से कहीं अधिक है।

विज्ञापन


जेएलएफ के 17वें संस्करण के उद्घाटन समारोह की शुरुआत टीमवर्क आर्ट्स के मैनेजिंग डायरेक्टर, संजॉय के. रॉय द्वारा जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल की 17 साल की यात्रा को याद करने के साथ हुई। उन्होंने डिग्गी पैलेस से लेकर क्लार्क्स आमेर और विश्वभर में जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के विकास पर प्रकाश डाला और उन सभी लोगों को धन्यवाद दिया, जिन्होंने इसकी शुरुआत से ही फेस्टिवल में भाग लिया है। 
विज्ञापन


संजॉय ने फेस्टिवल के 17वें संस्करण में ग्रीन पहल पर भी जोर दिया और उम्मीद जताई कि फेस्टिवल के आयोजन के इस मॉडल का जयपुर और विश्वभर में अन्य लोग भी अनुकरण करेंगे। इस दौरान जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के को-डायरेक्टर विलियम डेलरिम्पल और नमिता गोखले भी उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नमिता गोखले ने दर्शकों को संबोधित किया और जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2024 के दौरान होने वाले विभिन्न सत्रों का परिचय दिया, जिसमें केवल पांच दिनों में साहित्यिक, भौगोलिक और भाषाई विविधता एक मंच पर देखने को मिलती है। उद्घाटन समारोह फेस्टिवल पार्टनर्स सैमसंग इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजू पुलन और फेस्टिवल संरक्षक एमडी और सीईओ एयू बैंक, संजय अग्रवाल और प्रीता सिंह के संबोधन के साथ समाप्त हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed