फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Demand to get wife in Mehngai Rahat Camp viral letter on social media in Dausa

Rajasthan: महंगाई राहत कैंप में घरवाली की मांग, लिखा- लड़की पतली-गोरी उम्र 30-40 साल और सभी काम में अग्रणी हो

Mon, 05 Jun 2023 07:31 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 05 Jun 2023 07:31 AM IST
सार

राजस्थान के दौसा जिले में सिकंदरा क्षेत्र के गांगदवाड़ी गांव में शनिवार को आयोजित हुए महंगाई राहत कैंप में एक अनूठा मामला सामने आया है। गांव के कल्लू महावर (40) ने प्रशासनिक अधिकारियों से विवाह नहीं होने पर पत्नी दिलवाने की मांग की है।
 

विज्ञापन
Rajasthan Demand to get wife in Mehngai Rahat Camp viral letter on social media in Dausa
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दौसा में राजस्थान सरकार के महंगाई राहत शिविर और प्रशासन गांव के संग अभियान शिविर में अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जिसमें 40 साल के एक अधेड़ कल्लू महावर ने बकायदा लिखित ज्ञापन देकर शिविर प्रभारी से घरवाली उपलब्ध करवाने की मांग कर डाली।

विज्ञापन


बता दें कि बहरावंडा के गांगदवाड़ी गांव का यह मामला बताया जा रहा है। प्रशासन गांव के संग अभियान के कैंप में घरवाली उपलब्ध कराने की मांग करते हुए कल्लू महावर नाम के 40 साल के व्यक्ति ने शिविर प्रभारी को प्रार्थना पत्र पेश किया है। इसमें विषय लिखा गया- घरवाली उपलब्ध करवाने के क्रम में।
विज्ञापन


पत्र में आगे लिखा गया कि, महोदय उपरोक्त विषय अंतर्गत निवेदन है कि मेरी घरेलू परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। मैं घर में अकेला परेशान रहता हूं। प्रार्थी घर में कार्य करने में असमर्थ है। इसलिए घरेलू कार्य करने और मेरी सहायता के लिए पत्नी की आवश्यकता है। अतः श्रीमान जी से निवेदन है कि मेरे को निम्न प्राथमिकता के साथ पत्नी उपलब्ध करवाने का श्रम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये चार प्राथमिकताएं पत्नी के गुणों के आधार पर बताई...

  • पतली होनी चाहिए।
  • गोरी होनी चाहिए।
  • 30 से 40 साल के बीच उम्र हो।
  • सभी कार्य में अग्रणी हो।

तहसीलदार ने प्रार्थना पत्र को अतिआवश्यक बताकर डिस्पैच किया और पटवारी को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। पूरा प्रार्थना पत्र पढ़ने के बाद तहसीलदार ने इस मांग पत्र पर    कार्रवाई करने के लिए बहरावंडा के तहसीलदार ने इस पर हस्ताक्षर और मोहर लगाकर डिस्पैच कर दिया। साथ ही टिप्पणी भी लिख दी कि मूलपत्र ही पटवारी हल्का गांगदवाड़ी भेजकर लेख है कि जांच कर आवश्यक कार्रवाई करें। पटवारी के साथ मामले में सरपंच को शामिल करते हुए टीम गठन के निर्देश भी जारी किए।





अब शिविर में आई ये परिवेदना चर्चा का विषय बन गई है। गांगदवाड़ी गांव का ये मामला प्रशासन गांव के संग अभियान के कैंप में हुआ। घरवाली दिलाने की मांग को लेकर कल्लू महावर का प्रार्थना पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लिखित में चली फाइल और बाकायदा सील मोहर के साथ तहसीलदार के साइन के कारण कैंप का मजाक भी बन रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed