फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan day: governor, Cm, Ex cm, bjp president wishes

राजस्थान दिवस आज: राज्यपाल, सीएम, पूर्व सीएम, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं, पढ़िए संदेश

Thu, 30 Mar 2023 04:47 PM IST
नीरज शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: नीरज शर्मा Updated Thu, 30 Mar 2023 04:47 PM IST
सार

राजस्थान दिवस के मौके पर राज्यपाल कलराज मिश्र,  सीएम अशोक गहलोत, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। गौरवशाली इतिहास, शूरवीरों और कर्मवीरों की भूमि को प्रणाम किया है।

विज्ञापन
Rajasthan day: governor, Cm, Ex cm, bjp president wishes
राजस्थान दिवस पर राज्यपाल,सीएम,पूर्व सीएम,बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं - फोटो : फाइल फोटो।

विस्तार

प्रथम नागरिक राज्यपाल कलराज मिश्र ने राजस्थान दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मिश्र ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि राजस्थान शूरवीरों और कर्मवीरों की भूमि है। इस माटी के सपूतों ने देश की रक्षा और वैभव के लिए अतुलनीय योगदान दिया है। राज्यपाल ने इस अवसर पर प्रदेश की गौरवशाली परम्पराओं और विरासत का संरक्षण करते हुए सर्वांगीण विकास के लिए सभी से मिलकर काम करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन


सरकार सामाजिक सुरक्षा, बचत-राहत-बढ़त से प्रदेश को नम्बर-1 बनाने के संकल्प लेती है-गहलोत

सीएम अशोक गहलोत ने राजस्थान दिवस के मौके पर कहा- गौरवशाली इतिहास, वीरगाथाओं और सर्गिक सौंदर्य से परिपूर्ण स्वर्णिम भूमि राजस्थान के स्थापना दिवस की प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूँ। इस ऐतिहासिक अवसर पर सरकार सामाजिक सुरक्षा, बचत, राहत, बढ़त से प्रदेश को नम्बर 1 राज्य बनाने के संकल्प को और मजबूत करने का प्रण लेती है। वीरता और  संकल्पों की भूमि के स्थापना दिवस पर जयपुर से आयोजित देश के पहले ऐतिहासिक लाभार्थी उत्सव में राजस्थान को नम्बर-1 बनाने के संकल्प को मजबूती दी। राजस्थान दिवस के गौरवशाली अवसर पर देश के पहले ऐतिहासिक लाभार्थी उत्सव में प्रदेश के कोने-कोने से उत्साह और उमंग के साथ आए लाभार्थियों ने प्रगति पथ पर बढ़ रहे प्रदेश की तस्वीर दिखा दी।
विज्ञापन


मैं राजस्थान की सेवा करके खुदको गौरवान्वित महसूस करती हूं-राजे

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने राजस्थान दिवस पर अपने संदेश में कहा-राम-राम सा, अपनी अद्वितीय विरासत, गौरवशाली इतिहास और समृद्ध संस्कृति से विश्व में विशिष्ट पहचान रखने वाले हमारे प्यारे राजस्थान के स्थापना दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। मैं राजस्थान की सेवा करके खुद को गौरवान्वित महसूस करती हूं और गर्व से कहती हूं कि मेरे जीवन का एक-एक क्षण इस प्रदेश की माटी की समृद्धि को समर्पित था, है और रहेगा। जय-जय राजस्थान ।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरवशाली इतिहास और पूर्वजों के शौर्य से सिंचित धरती को प्रणाम-जोशी

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष और चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने सभी प्रदेशवासियों को राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। उन्होंने कहा-संस्कृति,सत्कार, समृद्ध परम्पराएं, पराक्रम, उद्यम और पर्यटन स्थल राजस्थान की पहचान हैं। गौरवशाली इतिहास को समेटे हुए राजस्थान की गौरवशाली परम्पराएं, खान-पान, अतिथि सत्कार हो,चाहे राजस्थान के गौरवशाली मॉन्यूमेंट, पुरातत्व, इतिहास हो। राजस्थान की धरती कण-कण में शौर्य और भक्ति को लिए हुए है। हमारे पूर्वजों के शौर्य से सिंचित इस धरती को प्रणाम करते हुए इस राजस्थान दिवस पर मैं अपनी ओर से सभी राजस्थान वासियों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूँ।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed