फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan government crisis live updates ashok gehlot sachin pilot assembly session rebel mlas hotel shift congress

Rajasthan Crisis: राजस्थान में सियासी जंग जारी, जैसलमेर के सूर्यगढ़ पहुंची 'सरकार'

Fri, 31 Jul 2020 07:18 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 31 Jul 2020 07:18 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan government crisis live updates ashok gehlot sachin pilot assembly session rebel mlas hotel shift congress
गहलोत खेमे के विधायक - फोटो : ANI

विधायक मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रहे थे-अशोक गहलोत

विज्ञापन

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधायकों को जयपुर से जैसलमेर शिफ्ट करने पर कहा, काफी दिनों से विधायक वहां रह रहे थे, मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रहे थे। उनपर बाहरी दबाव का कम करने के लिए यहां शिफ्ट किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन



गहलोत गुट के विधायक जैसलमेर के सूर्यगढ़ पहुंचे
जयपुर से जैसलमेर के लिए रवाना हुए गहलोत गुट के विधायक जैसलमेर पहुंच गए हैं। विधायक जैसलमेर के सूर्यगढ़ पहुंचे हैं।
 

महेश जोशी ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया
राजस्थान के बर्खास्त उपुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित कांग्रेस के 19 बागी विधायकों के मामले में उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ राजस्थान कांग्रेस के मुख्य सचेतक महेश जोशी ने शुक्रवार को शीर्ष अदालत में याचिका दायर की। उच्च न्यायालय ने इन विधायकों के मामले में यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया था। पार्टी के मुख्य सचेतक महेश जोशी ने विधान सभा अध्यक्ष सी पी जोशी द्वारा उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती देने के दो दिन बाद याचिका दायर की है। अधिवक्ता वरूण चोपड़ा के माध्यम से दायर इस याचिका में कहा गया है कि संविधान की शीर्ष अदालत के किहोता होलोहान प्रकरण में 1992 में दी गयी व्यवस्था के आलोक में उच्च न्यायालय की यह कार्यवाही असंवैधानिक और गैर कानूनी थी।


गहलोत ने खरीद-फरोख्त का लगाया आरोप
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कहना है कि 14 अगस्त से विधानसभा सत्र की शुरुआत होने की घोषणा के बाद से विधायकों की खरीद-फरोख्त के रेट (दाम) बढ़ गए हैं। इसी वजह से उन्होंने सभी विधायकों को राजधानी जयपुर से 550 किलोमीटर दूर जैसलमेर शिफ्ट करने का फैसला लिया है। उन्होंने पत्रकारों को विधानसभा की व्यापार सलाहकार समिति का जिक्र करते हुए कहा, 'बहुमत परीक्षण होगा। हम विधानसभा में जाएंगे। बीएसी इसका फैसला लेगी।' गहलोत ने कहा कि पहले पहली किस्त के रूप में 10 करोड़ रुपये और दूसरी के रूप में 15 करोड़ रुपये दिए जा जा रहे थे। अब ये रेट बढ़ गए हैं।

विधायकों के विलय को लेकर गहलोत ने पूछे सवाल
गहलोत ने कहा, 'भाजपा ने टीडीपी के चार सांसदों को राज्यसभा के अंदर रातों रात मर्जर (विलय) करवा दिया, वो मर्जर तो सही है और राजस्थान में छह विधायक मर्जर कर गए कांग्रेस में वो मर्जर गलत है, तो फिर भाजपा का चाल-चरित्र-चेहरा कहां गया? राज्यसभा में मर्जर हो वो सही है और यहां मर्जर हो वो गलत है?'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed