{"_id":"65bcc1cad0aef72adf0119f8","slug":"rajasthan-crime-youth-attacked-with-knife-due-to-old-rivalry-police-set-up-blockade-to-catch-the-accused-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Crime: पुरानी रंजिश में युवक पर किया चाकू से हमला, आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने की नाकाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Crime: पुरानी रंजिश में युवक पर किया चाकू से हमला, आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने की नाकाबंदी
Fri, 02 Feb 2024 03:49 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 02 Feb 2024 03:49 PM IST
सार
Dhoulpur: कोतवाली थाना इलाके के बिरजा पाड़ा में पुरानी रंजिश को लेकर करीब आधा दर्जन लोगों ने 22 साल के युवक पर चाकुओं से जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गए। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने शहर में नाकाबंदी करवाई है।
विज्ञापन
घायल इमरान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मामले की जानकारी देते हुए घायल 22 वर्षीय इमरान के पिता रज्जो ने बताया 2 दिन पहले मोहल्ले में पड़ोसियों से मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद से ही पड़ोसियों द्वारा जान से मारने की धमकियां दी जा रही थीं। शुक्रवार को फिर से आरोपी पक्ष के लोगों ने कहासुनी की और धमकी देकर चले गए।
विज्ञापन
घायल के पिता ने बताया कि वह इमरान को साथ लेकर इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने जा रहा था, तभी आरोपियों ने घात लगाकर रास्ते में उन्हें घेर लिया और इमरान को जमीन पर पटककर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोपियों ने गर्दन और पेट में चाकुओं से कई वार भी कर किए, जिससे इमरान गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
घायल इमरान को परिजनों ने तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों की टीम द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है। कोतवाली थाना प्रभारी रामकिशन यादव ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए शहर में नाकाबंदी करवा दी गई है। फिलहाल हमलावरों का कोई सुराग नहीं लगा है। पीड़ित पक्ष ने नामजद आरोपियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस में मामला दर्ज कराया है। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन