{"_id":"65a9005065da4f383e07a38d","slug":"rajasthan-crime-thieves-challenge-the-police-s-night-patrolling-system-break-the-locks-of-five-shops-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Crime: चोर मस्त और पुलिस पस्त, रात्रि गश्त व्यवस्था को चोरों की चुनौती, पांच दुकानों के ताले तोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Crime: चोर मस्त और पुलिस पस्त, रात्रि गश्त व्यवस्था को चोरों की चुनौती, पांच दुकानों के ताले तोड़े
Thu, 18 Jan 2024 04:11 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Thu, 18 Jan 2024 04:11 PM IST
सार
Dhaulpur: जिले में लगातार हो रही चोरियों से चोर मस्त एवं पुलिस पस्त वाली कहावत चरितार्थ हो रही है। बीती रात फिर एक बार अज्ञात चोरों ने शहर के निहालगंज थाना इलाके में पांच दुकानों के ताले तोड़कर नकदी एवं दुकानों में रखे माल पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस मामले में कार्रवाई करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले में हर दूसरे दिन हो रही चोरी की घटनाओं ने पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह खड़ा कर दिया है। कल रात एक बार फिर अज्ञात चोरों ने शहर के निहालगंज थाना क्षेत्र में पांच दुकानों के ताले तोड़ते हुए लाखों की नगदी एवं दुकान में रखे माल पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन
चोरी की घटना को लेकर मेडिकल स्टोर संचालक सौरभ जैन ने बताया कि क्षेत्र के जगन चौराहे पर रात को सभी दुकानदार अपनी-अपनी दुकानों को बंद करके घर चले गए थे। सुबह दुकान पहुंचने पर चोरी की वारदात का पता चला। उन्होंने बताया कि चोर उनकी दुकान से 30 हजार की नगदी के साथ करीब एक लाख रुपए का सामान चोरी कर ले गए। इसके अलावा दो अन्य दुकानों से करीब 1 लाख रुपये का सामान चुरा ले गए। निहालगंज थाना पुलिस में घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने फरार चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गत एक महीने में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ती चोरी की घटनाओं ने पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगा दिया है। लगातार बढ़ते जा रहे चोरों के आतंक से व्यापारियों में भारी आक्रोश है। निहालगंज थाना प्रभारी भोजाराम ने बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। अज्ञात चोरों को शीघ्र गिरफ्तार कर मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन