फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Crime Rape Victim Hospitalized Gunshot Injury Sustained in an Attack Kotputli-Behror Pragpura News

Rape Victim: दरिंदगी के जख्मों से भरा शरीर, दिमाग, फेफड़े-पेट में भी चोट, रेप पीड़िता पर हमले की खौफनाक कहानी

Tue, 27 Feb 2024 08:13 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 27 Feb 2024 08:13 AM IST
सार

Attack on Rape Victim: कोटपूतली में दुष्कर्म के आरोपी के हमले में घायल हुई पीड़िता की हालत बहुत गंभीर है। उसके शरीर के हर हिस्से पर गहरे जख्म हैं। अंदरूनी अंगों में भी चोट आई है। डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर गोली निकाल दी है। लेकिन, पीड़िता अभी भी मौत से जंग लड़ रही है। पढ़ें दर्दनाक दास्तां... 

विज्ञापन
Rajasthan Crime Rape Victim Hospitalized Gunshot Injury Sustained in an Attack Kotputli-Behror Pragpura News
एसएमएस अस्पताल में मौत से जंग लड़ रही दुष्कर्म पीड़िता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Attack on Rape Victim: दुष्कर्म पीड़िता वेंटिलेटर पर है, उसकी सांस चल रही है, लेकिन वह बेहोश है। उसका पूरा शरीर जख्मों से भरा हुआ है। सिर पर पांच से ज्यादा गहरे घाव हैं और कान बीच से कट गया है। हाथ और पैर पर भी गहरे जख्म हैं। यह सब जख्म शरीर पर दिख रहे हैं, लेकिन हैरानी की बात ये है कि हमले में उसके पेट, फेफड़े और दिमाग तक में चोट आई है। 

विज्ञापन


यह दर्दनाक दास्तां हैं राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिले के प्रागपुरा  में रहने वाली 25 साल की दुष्कर्म पीड़िता की, जिस पर उसके साथ रेप करने वाले आरोपी राजेन्द्र यादव ने अपने साथियों के साथ मिलकर शनिवार शाम 7:30 बजे हमला किया था। आरोपी ने पहले पीड़िता को गोली मारी और फिर गड़ासा लेकर उस पर टूट पड़ा। अंधाधुंध तरीके से वह एक के बाद एक वार करता रहा और दरिंदगी के जख्म जमीन पर पड़ी पीड़िता के शरीर पर छोड़ता गया। आरोपी ने युवती पर तब तक वार किए जब तक उसने उसे मरा हुआ नहीं समझ लिया। इसके वह उसे लहुलुहान हालत में छोड़कर फरार हो गया। यह हैवानियत प्रागपुरा थाने से 20 मीटर दूर हुई, इसके बाद भी पुलिस को मौके पर पहुंचने में समय लग गया। 

विज्ञापन

शनिवार शाम को क्या हुआ था?
25 साल की दुष्कर्म पीड़िता अपने भाई के साथ शनिवार शाम को स्कूटी से प्रागपुरा जा रही थी। इस दौरान बाइक से आए रेप के आरोपी राजेंद्र  यादव ने उन्हें रोक लिया। आरोपी ने पीड़िता को गोली मारी जो उसकी पीठ में लगी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर गई और आरोपी राजेंद्र गड़ासा लेकर उसके टूट पर पड़ा। इसके बाद वह तब रुका जब उसे लगा कि वह मर चुकी है। इस दौरान आरोपी के साथ आए उसके साथी पीड़िता के भाई के साथ मारपीट करते रहे। बाद में पीड़िता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसकी हालत देखकर जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल रेफर कर दिया। यहां पीड़िता का इलाज किया जा रहा है, वह वेंटिलेटर पर है, जिदंगी और मौत के बीच झूल रही है।   
  
दरिंदे ने युवती को कहां-कहां दिए जख्म

  • आरोपी राजेंद्र यादव के गड़ासे से वार करने के कारण युवती के सिर में फ्रैक्चर हो गया है। इसके अलावा उसके सिर में पांच से ज्यादा घाव भी हैं।
  • गड़ासे के वार से युवती का कान बीच से कट गया है। युवती के दोनों हाथ और पैर पर भी कई गहरे-गहरे घाव हैं। उसके कंधे पर भी बहुत गहरा जख्म है। 
  • दुष्कर्म पीड़िता को मारी गई गोली उसकी पीठ में लगी और पेट में आकर फंस गई। गोली ने उसके पेनक्रियाज और आमाशय को भी जख्मी कर दिया। 
  • डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर गोली निकाल दी है। लंग्स सही काम करते रहे, इसके लिए चेस्ट ट्यूब भी डाली गई है। 
  • अंदरूनी जख्मों के कारण युवती के पेट और सीने में खून जमा हो गया था। डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर इसे भी निकाला है।

युवती की हालत गंभीर 
डॉक्टरों का कहना है कि युवती जब अस्पताल आई थी, उसकी हालत बहुत खराब थी। बहुत खून बह चुका था। अभी तक उसे तीन बार ब्लड चढ़ाया जा चुका हैं और भी चढ़ाना पड़ सकता है। शरीर के अंदरूनी अंगों में लगी चोट के कारण इंफेक्शन का खतरा बना हुआ है। उसे अभी तक होश भी नहीं आया है। उसके फेफड़े सही काम करें इसके लिए चेस्ट ट्यूब डाली गई है। डॉक्टरों की टीम उस पर नजर रखे हुए है।  

आरोपी राजेंद्र ट्रेन से कूदा, पैर कटा
दुष्कर्म पीड़िता पर हमले करने के मुख्य आरोपी राजेंद्र यादव ने सोमवार को आत्महत्या करने की कोशिश की। वह जयपुर में ट्रेन के सामने कूद गया, इससे उसका एक पैर कट गया। उसे जयपुर ट्रॉमा सेंटर के भर्ती करवाया गया है। युवती पर हमला करने के बाद से राजेंद्र फरार चल रहा था। वहीं, दो अन्य आरोपियों को प्रागपुरा पुलिस ने शनिवार रात को ही गिरफ्तार कर लिया था।       

आरोपी दे रहा था जान से मारने की धमकी 
युवती के साथ जून 2023 में आरोपी राजेंद्र यादव ने दुष्कर्म किया था। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया तो वह उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की भी धमकी दी। पीड़िता ने थाने में दोबारा शिकायत दर्ज कराई तो उसकी सुरक्षा में दो जवान तैनात कर दिए गए। लेकिन, दो दिन बाद इन्हें हटा दिया गया। अब पीड़िता जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed