{"_id":"61dd43305d31fe25da6c9f29","slug":"rajasthan-crime-news-husband-kills-wife-and-plot-the-murder-in-robbery-udaipur-police-arrested-the-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: पत्नी की हत्या कर रची लूट की साजिश, पुलिस ने 24 घंटे में पति को किया गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: पत्नी की हत्या कर रची लूट की साजिश, पुलिस ने 24 घंटे में पति को किया गिरफ्तार
Tue, 11 Jan 2022 02:13 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Tue, 11 Jan 2022 02:13 PM IST
सार
पुलिस ने बताया कि थाना घासा के रैला जावड गांव निवासी अणसी की हत्या आठ जनवरी को हुई थी। रात को पत्नी से झगड़े के बाद उसके पति सुंदर लाल ने रुमाल से पत्नी का गला घोंट कर उसे मौत के घाट उतार दिया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उदयपुर में एक विवाहित की हत्या का खुलासा पुलिस ने मात्र 24 घंटे में किया है। पुलिस ने मृतक विवाहिता के पति को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि थाना घासा के रैला जावड गांव निवासी अणसी की हत्या आठ जनवरी को हुई थी। रात को पत्नी से झगड़े के बाद पति सुंदर लाल ने रुमाल से पत्नी का गला घोंट कर उसे मौत के घाट उतार दिया था। वारदात के बाद पति ने घटना को लूट में हत्या का रूप देने की साजिश रची।
विज्ञापन
कैसे रची लूट की साजिश
सुंदर लाल ने अपने पड़ोसी नरेंद्र के माध्यम से रठाणा निवासी प्रकाश को उसकी बहन अणसी की मौत की सूचना दी। सूचना के बाद प्रकाश अपने परिवार के साथ अणसी के घर पहुंचा। पुलिस को दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया गया है कि जिस समय प्रकाश घर पहुंचा अणसी की लाश पलंग पर पड़ी थी। वहीं घर का सामान बिखरा हुआ था। हालांकि, मृतका के भाई प्रकाश को अपने जीजा पर शक हुआ। उसने पुलिस को बताया कि उसकी बहन ने कॉल पर बताया था कि जीजा की किसी अन्य लड़की से दोस्ती हो गई है।
विज्ञापन
पूछताछ में कबूली हत्या की बात
शिकायत के आधार पर पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने हत्या की बात कबूल की और इसे लूट साबित करने के लिए उसने घर का सामान भी बिखेर दिया।
विज्ञापन