फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Crime News Horse owner beaten to death with sticks in Dungarpur Rajasthan

Rajasthan Crime News: डूंगरपुर में लाठी-डंडों से घोड़े वाले की पीट-पीटकर हत्या, आठ आरोपी गिरफ्तार

Mon, 03 Apr 2023 04:40 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 03 Apr 2023 04:40 PM IST
सार

Rajasthan Crime News: राजस्थान के डूंगरपुर जिले में आपसी विवाद के चलते घोड़ा चालक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोपी युवकों ने धारदार हथियारों, लट्ठ और लात-घूसों से मारपीट कर युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक को परिवार वाले अस्पताल लेकर गए, जहां उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Rajasthan Crime News Horse owner beaten to death with sticks in Dungarpur Rajasthan
मृतक युवक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

डूंगरपुर जिले में दोवड़ा थाना क्षेत्र के पांतली गांव में रविवार रात एक घोड़े वाले युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। करीब 10 हमलावरों ने युवक पर धारदार हथियारों और लाठियों से हमला कर युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने घटना को लेकर छानबीन करते हुए आठ संदिग्ध बदमाशों को पकड़ा है। बताया जा रहा है कि हत्या की इस घटना को आपसी विवाद में अंजाम दिया गया।

विज्ञापन


दोवड़ा थानाधिकारी हेमंत चौहान ने बताया, रविवार रात के समय सूचना मिली की पांतली निवासी विक्रम सिंह (40) पुत्र सूर्य सिंह चुंडावत राजपूत घोड़ेवाला घर की ओर जा रहा था। गेंहूवाडा से पांतली रोड पर नीलकंठ महादेव मंदिर के पास पहले से कुछ युवक खड़े थे। विक्रम सिंह के वहां पहुंचते ही उन लोगों ने विक्रम से बहस करनी शुरू कर दी, जिसके बाद दोनो पक्षों में विवाद हो गया।
विज्ञापन


थानाधिकारी ने बताया, पुरानी बात को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि वहां खड़े युवकों ने विक्रम सिंह पर हमला कर दिया और लात-घूंसों से जमकर मारपीट की। कुदाली से विक्रम सिंह के सिर पर वार किए जाने के बाद वह घटनास्थल पर ही लहुलूहान होकर गिर गया। गंभीर हालत में छोड़कर हमलावर वहां से भाग गए। कुछ देर बात वहां से गुजर रहे लोगों ने विक्रम सिंह को घायल हालात में देखकर उसके परिजनों को सूचना दी। इस पर पर परिवार के लोग उसे गंभीर हालत में लेकर डूंगरपुर जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डूंगरपुर अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर दोवड़ा थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची और शव को अस्पताल के मोर्चरी में शिफ्ट करवाया। घटनास्थल पर पहुंची दोवड़ा पुलिस को जांच के दौरान हत्या का शक हुआ, जिस पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर छानबीन करना शुरू की। इस दौरान पुलिस ने गांव के ही संदिग्ध आठ युवकों को डिटेन किया है। पुलिस इन सभी संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। साथ ही पुलिस हत्या की असली वजह का भी पता करने का प्रयास कर रही है। थानाधिकारी ने बताया कि आज सोमवार को परिजनों की और से रिपोर्ट देने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed