{"_id":"61ebafceba51221b5c0263fe","slug":"rajasthan-crime-news-couple-arrested-for-luring-people-in-honeytrap-sent-to-three-day-police-custody","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: हनीट्रैप में लोगों को फंसाने वाली दंपती गिरफ्तार, तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेजे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: हनीट्रैप में लोगों को फंसाने वाली दंपती गिरफ्तार, तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेजे गए
Sat, 22 Jan 2022 12:49 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sat, 22 Jan 2022 12:49 PM IST
सार
बिचौलिए को अदालत ने जेल भेज दिया है। वहीं आरोपी दंपती को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के बूंदी से हनीट्रैप में लोगों को फंसाकर रुपये एंठने वाली दंपती को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा पुलिस ने एक बिचौलिए को भी उठाया है। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया था, जहां से बिचौलिए को जेल भेज दिया गया है, वहीं दंपती को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान पूरा मामला खुलने की सभावना है।
विज्ञापन
जयपुर उत्तर संजय सर्किल थानाधिकारी मोहम्मद शफीक खान ने बताया कि तीनों आरोपियों को पीड़ित हिमांशु के पिता की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के बाद गिरफ्तार किया गया था। पीड़ित के पिता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके बेटे को हनीट्रैप में फंसाकर 18 लाख रुपये की मांग की गई थी। जब आरोपी फिरौती की रकम लेने पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान प्रिया शर्मा, उसके पति विवेक शर्मा व बिचौलिए शिवराम मीणा के रूप में हुई है।
विज्ञापन