फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan crime news: A man brutally murdered women in one sided love after death, wrapped with the dead body

सनकी आशिक: एक तरफा प्यार में पहले महिला को कुल्हाड़ी से काटा, मौत के बाद घंटों शव से लिपटा रहा

Mon, 25 Oct 2021 08:21 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 25 Oct 2021 08:21 AM IST
सार

महिला की शादी शांतिलाल चौधरी से हो चुकी थी। पति महाराष्ट्र में रह रहा था, महिला अपने ससुराल में रहती थी। गांव का गणेश महिला को काफी दिनों से परेशान कर रहा था। 

विज्ञापन
Rajasthan crime news: A man brutally murdered women in one sided love after death, wrapped with the dead body
जेल (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

विस्तार

राजस्थान के जालोर में एक सनकी आशिक ने एक तरफा प्यार में महिला की हत्या कर दी। उसने कुल्हाड़ी से महिला की गर्दन पर तब तक वार किए, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। इसके बाद सनकी आशिक महिला के शव से घंटों लिपटा रहा। पुलिस के आने के बाद भी उसने शव नहीं छोड़ा, जिसके बाद पुलिस ने जबरन उसे शव से अलग कराया और युवक को गिरफ्तार कर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


बोला-आज तुझे जान से मार ही दूंगा
घटना अहोर क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक गांव का गणेश पुत्र थानाराम मीणा, मनरेगा में काम करने वाली शांतिदेवी से एक तरफा प्यार करता था। वह कई बार महिला का पीछा कर उसे परेशान कर चुका था। घटना वाले दिन शांतिदेवी मनरेगा में काम कर रही थी। इसी दौरान गणेश आया और उसने प्यार का इजहार किया। महिला के मना करने पर उसने आपा खो दिया और कुल्हाड़ी से उस पर कई वार किए। इस दौरान वह बार-बार चिल्लाता रहा कि आज तुझे जान से मार ही दूंगा। महिला की गर्दन, हाथ, कंधे पर कई वार करने के बाद जब महिला की मौत हो गई तो गणेश उसके शव से लिपट गया। 
विज्ञापन


महिला की हो चुकी है शादी
मृतक शांतिदेवी की शादी गांव के ही शांतिलाल चौधरी से हुई थी। शांतिलाल काम के सिलसिले में महाराष्ट्र में रहता है। महिला अपने ससुराल में रह रही थी। बताया जा रहा है कि महिला ने कई बार अपने पति से गणेश के बारे में बताया था। शांतिलाल के मना करने के बाद भी गणेश नहीं माना और महिला को परेशान करता रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने किया गिरफ्तार 
गणेश को महिला के शव से अलग करने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि महिला के जेठ गोमाराम की ओर से इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed