{"_id":"65d9bf310c1b496be0013b3d","slug":"rajasthan-crime-main-accused-of-vivek-sharma-murder-case-arrested-from-chandigarh-shot-dead-4-months-ago-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Crime: विवेक शर्मा मर्डर केस का मुख्य आरोपी चंडीगढ़ से गिरफ्तार, 4 महीने पहले गोली मारकर की थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Crime: विवेक शर्मा मर्डर केस का मुख्य आरोपी चंडीगढ़ से गिरफ्तार, 4 महीने पहले गोली मारकर की थी हत्या
Sat, 24 Feb 2024 03:34 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,श्रीगंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,श्रीगंगानगर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 24 Feb 2024 03:34 PM IST
सार
Shriganganagar: चार महीने पहले शहर के सूरतगढ़ रोड पर युवक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में मुख्य आरोपी को पुलिस ने चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। मामले में अब तक 12 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर के सूरतगढ़ रोड पर सरकारी अस्पताल के सामने करीब 4 महीने पहले युवक की गोली मारकर और चाकू से हमला कर की गई हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी घटना के बाद से ही फरार था और उस पर 25 हजार रुपए का इनाम था। आरोपी का एक अन्य साथी अब भी फरार है। मामले में अब तक 12 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। गिरफ्तार किया गया आरोपी श्रीगंगानगर और अनूपगढ़ जिलों के थाना क्षेत्रों में करीब 10 मामलों में वांछित था।
विज्ञापन
यह था पूरा मामला
गत 12 अक्टूबर को शहर के जवाहर नगर में रहने वाले हंसराज शर्मा ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया था कि उसका बेटा विवेक शर्मा (34) 11 अक्टूबर रात करीब एक बजे अपने किसी परिचित के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए सरकारी अस्पताल गया था। वह अस्पताल के सामने खड़ा था। इसी दौरान इंदिरा चौक में रहने वाले रवि इंदौरा, शनी, शेरा, सूरज भाटिया, आकाश 20 से 25 साथियों के साथ आए और उसके बेटे पर फायर करके चाकू से वार कर दिए। घायल होकर गिरने से आरोपी उसे मरा हुआ समझकर छोड़कर फरार हो गए। घायल विवेक को पहले सरकारी और फिर निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
12 आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार
हत्या के इस मामले में अब तक 12 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। मुख्य आरोपी इंदिरा चौक के पास रहने वाले रवि इंदौरा पुत्र अशोक कुमार धाणक और दशमेश कॉलोनी के रहने वाले भूपेंद्रसिंह उर्फ शेरा पुत्र गुरदयाल सिंह सिंधी अब तक मामले में फरार चल रहे थे। पुलिस ने इन पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने रवि इंदौरा के बारे में जानकारी जुटाई और उसे चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया गया। भूपेंद्र सिंह अब भी फरार है, उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन