फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan: Crime branch raid on BMC centers in Dausa, Bandikui seized 8800 liters of milk samples.

Rajasthan: दौसा में बीएमसी केंद्रों पर क्राइम ब्रांच की छापेमारी, बांदीकुई 8800 लीटर दूध जब्त कर लिए सैंपल

Thu, 09 Nov 2023 11:10 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 09 Nov 2023 11:10 AM IST
सार

मिलावटी दूध की आशंका को लेकर दौसा जिले के विभिन्न जगहों पर बीएमसी केंद्रों परक्राइम ब्रांच ने कार्रवाई की है। टीम ने दूध के टैंकरों का पीछा करते हुए पहले टैंकरों को जब्त किया उसके बाद केंद्रों पर कार्रवाई के लिए पहुंचे। सैंपल लिए गए हैं।  

विज्ञापन
Rajasthan: Crime branch raid on BMC centers in Dausa, Bandikui seized 8800 liters of milk samples.
दौसा जिले के BMC केंद्रों पर क्राइम ब्रांच की कार्रवाई हुई है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के दौसा में मिलावटखोरों पर एक्शन जारी है। दौसा जिले के BMC केंद्रों पर क्राइम ब्रांच की कार्रवाई हुई है। गुरुवार सुबह हुई छापेमारी में दूध डेयरी संचालकों में इस कार्रवाई के बाद हड़कंप मच गया है। 
विज्ञापन


बता दें कि खाद्य विभाग की कई टीमें कई मौके पर कार्रवाई करती नजर आ रही है। जिले के बांदीकुई, मंडावर, रलावता, सिकराय जैसे ही त्यौहार आता है वैसे ही मिलावटखोर सक्रिय हो जाते हैं, यह कोई पहला मौका नहीं जब त्यौहार के समय इतनी बड़ी तादाद में रेड पड़ी हो।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह से ही कई केंद्रों पर जांच चल रही है। दौसा जिले के विभिन्न जगहों पर बीएमसी केंद्रों पर सीआईडी की क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई की है। ADGP दिनेश एमएन के निर्देश पर मिलावटी दूध की आशंका को लेकर दौसा जिले के अलग-अलग जगह छापामारी कर कार्रवाई की गई। बांदीकुई क्षेत्र में रलावता और बिवाई में स्थित बीएमसी केंद्रों पर कार्रवाई शुरू की गई। जानकारी के अनुसार क्राइम ब्रांच और पुलिस की टीम सुबह करीब 6 बजे से बीएमसी केंद्रों पर जांच के लिए पहुंची। जांच टीम ने जयपुर डेयरी के दो दूध के टेंकरों को भी जब्त किया है। डेयरी केंद्रों पर जांच टीम और खाद्य विभाग की टीमों को बुलाकर आठ हजार आठ सौ लीटर दूध से भरे टैंकरों और बीएमसी केंद्रों से दूध के सैंपल लिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया है कि लंबे समय से मिलावटी दूध की शिकायतें मिल रही थीं। क्राइम ब्रांच की टीम ने दूध के टैंकरों का पीछा करते हुए पहले टैंकरों को जब्त किया उसके बाद केंद्रों पर कार्रवाई के लिए पहुंचे। जयपुर डेयरी के अधिकारियों ने बताया कि जांच के लिए सैंपल ले लिए हैं और दूध सैंपलों की जांच रिपोर्ट आने पर ही पता लग पाएगा कि दूध में मिलावट है या नहीं, फिलहाल पुलिस ने दूध टैंकर चालक तीन लोगों को हिरासत में लेने की सूचना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed