फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Crime Branch arrested four smugglers including heroin worth 35 crores

Jaisalmer: 35 करोड़ की हेरोइन सहित चार तस्कर दबोचे, पाकिस्तान से लाकर पंजाब, हिमाचल, दिल्ली में करते थे सप्लाई

Mon, 10 Apr 2023 01:16 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 10 Apr 2023 01:16 PM IST
सार

क्राइम ब्रांच जयपुर ने जैसलमेर जिले में पाकिस्तान से लाई गई नौ किलोग्राम हेरोईन की खेप बरामद की है। साथ ही चार तस्कर गिरफ्तार कर एक बोलेरो कैंपर जब्त की है। बरामद हेरोईन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 35 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन
Rajasthan Crime Branch arrested four smugglers including heroin worth 35 crores
हेरोइन तस्करी के आरोपी। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राज्य की क्राइम ब्रांच को हेरोइन तस्करी मामले में बड़ी सफलता मिली है। राजस्थान जयपुर के अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, अपराध शाखा दिनेश ने बताया कि जैसलमेर जिले के मोहनगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र व जैसलमेर कोतवाली थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग कार्रवाई कर पाकिस्तान से लाई गई कुल नौ किलोग्राम हेरोइन बरामद कर चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। उपरोक्त तस्करों पर अपराध शाखा पुलिस मुख्यालय जयपुर की टीम करीब एक माह से नजर रखी हुई थी।

विज्ञापन


उप महानिरीक्षक पुलिस सीआईडी (अपराध शाखा) राहुल प्रकाश ने बताया कि सूचना मिली थी कि पाकिस्तान से उच्च मादक पदार्थ हेरोइन तस्करी कर राजस्थान के जैसलमेर के रास्ते सप्लाई की जा रही है। साथ ही राजस्थान के अन्य जिलों में और पंजाब, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली तक अवैध रूप से पहुंचाई जा रही है। रविवार को विश्वसनीय सूचना मिलने पर मुख्यालय से टीमें गठित कर जैसलमेर रवाना की गईं।
विज्ञापन


जैसलमेर जिले के मोहनगढ़ थाना क्षेत्र में सूचना के अनुसार अमर लाल भादू निवासी सूरतगढ़ को 500 ग्राम हेरोइन मय बोलेरो कैंपर के गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अमर लाल के अनुसार सुथार मंडी रोड पर रहने वाले रामचंद्र विश्नोई के घर से 500 ग्राम हेरोइन और बरामद की गई व उसे गिरफ्तार कर मोहनगढ़ पुलिस थाना जिला जैसलमेर में प्रकरण दर्ज किया है। उसके बाद सूचना अनुसार जैसलमेर कोतवाली थाना इलाके से जोगेन्द्र सिंह निवासी बटोडा जैसलमेर को 8 किलोग्राम हेरोइन के साथ घर से गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर हेरोइन तस्कर माधो सिंह निवासी म्याजलार जैसलमेर को गिरफ्तार कर कोतवाली जैसलमेर में प्रकरण दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed