{"_id":"5f4cd15964265209f1499942","slug":"rajasthan-coronavirus-updates-cases-fatality-recovery-rate-covid19","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: कोरोना वायरस से संक्रमित हुए तीन विधायक, संक्रमण से पांच लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: कोरोना वायरस से संक्रमित हुए तीन विधायक, संक्रमण से पांच लोगों की मौत
Mon, 31 Aug 2020 04:00 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 31 Aug 2020 04:00 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में तीन विधायक सोमवार को कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए। कांग्रेस विधायक रमेश मीणा और भाजपा के हमीर सिंह व चंद्रभान सिंह आक्य की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने तीनों विधायकों के जल्दी ठीक होने की कमना की है।
विज्ञापन
इससे पहले रविवार को राज्य के परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उन्होंने ट्वीट कर यह जानकारी दी और उन लोगों से आइसोलेशन में जाने और जांच कराने की सलाह दी थी जो बीते कुछ दिनों में उनके संपर्क में आए थे।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार को राज्य में कोरोना वायरस से पांच लोगों की मौत हुई। इस महामारी के चलते राज्य में अब तक कुल 1048 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही सोमवार को कोविड-19 संक्रमण के 645 नए मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
राज्य में अब कोरोना संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 80,872 हो गई है। इनमें से 14,515 लोगों का वर्तमान में इलाज चल रहा है। अधिकारी ने बताया कि राज्य में अभी तक 64,195 लोग कोरोना वायरस से ठीक हो चुके हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।
प्रदेश में सोमवार को सामने आए कोरोना वायरस संक्रमण के 645 नए मामलों में से जयपुर में 127, कोटा में 89 और अलवर में 52 मामले सामने आए हैं। वहीं, जोधपुर में 41, झलवर में 39, पाली में 36, अजमेर में 30, बारण में 29 और बीकानेर में 29 मामले सामने आए हैं।