{"_id":"5f4e45c1c1f30b28a9242b07","slug":"rajasthan-coronavirus-updates-cases-fatality-recovery-rate-and-all-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान में कोरोना वायरस से छह और लोगों की मौत, अब तक 1062 ने गंवाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान में कोरोना वायरस से छह और लोगों की मौत, अब तक 1062 ने गंवाई जान
Tue, 01 Sep 2020 06:30 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 01 Sep 2020 06:30 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से छह लोगों की मौत हुई। इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 से मरने वालों की कुल संख्या 1062 हो गई है। राज्य में कोरोना वायरस के 670 नए मामले सामने आए हैं, जिसके साथ कुल मामलों की संख्या 82,363 हो गई है।
विज्ञापन
मंगलवार को कोटा में 108, जयपुर में 90, जोधपुर में 61, अलवर में 57, बूंदी और धौलपुर में 37, भीलवाड़ा में 35 मामले दर्ज किए गए। इनके अलावा भी कई जिलों में कोरोना संक्रमण के मामले मिले हैं।
विज्ञापन
राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में वर्तमान में कोरोना के 14,372 सक्रिय मामले हैं। वहीं, कोरोना की चपेट में आए 65,736 लोग ठीक हो चुके हैं, जिन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।
विज्ञापन
कोरोना के कारण राज्य में अब तक सबसे अधिक मौतें जयपुर में हुई हैं। जयपुर में अब तक 277 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं, जोधपुर में 99, बीकानेर में 75, कोटा और अजमेर में 73, भरतपुर में 69, पाली में 44, नागौर में 43, उदयपुर में 28, अलवर में 24 और धौलपुर में 22 लोग अपनी जान गवां चुके हैं।