{"_id":"5e9fd53a8ebc3e904f4387ad","slug":"rajasthan-coronavirus-live-updates-64-new-cases-of-corona-in-state-number-of-infected-increased-to-1799","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान में कोरोना के 64 नए मामले, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1799","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान में कोरोना के 64 नए मामले, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1799
Wed, 22 Apr 2020 10:55 AM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Wed, 22 Apr 2020 10:55 AM IST
विज्ञापन
राजस्थान में कोविड-19 के 64 नए मामले।
- फोटो : पीटीआई
राजस्थान में कोविड-19 के 64 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर बुधवार सुबह 1,799 हो गई है। राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह नौ बजे तक 64 नए मामले सामने आए, जिनमें अजमेर से 44, कोटा व टोंक से छह-छह, जयपुर से चार, जोधपुर से तीन व भरतपुर का एक मामला है।
विज्ञापन
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिक और 61 वे लोग हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया। राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन लागू है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।
विज्ञापन