{"_id":"5e913cc28ebc3e72c16a9706","slug":"rajasthan-coronavirus-live-updates-18-new-cases-of-corona-virus-infection-in-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 117 नए मामले, राज्य में संक्रमितों की संख्या 678 हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 117 नए मामले, राज्य में संक्रमितों की संख्या 678 हुई
Sat, 11 Apr 2020 09:43 AM IST
Rohit Ojha
पीटीआई, जयपुर
पीटीआई, जयपुर
Published by: Rohit Ojha
Updated Sat, 11 Apr 2020 09:43 AM IST
विज्ञापन
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 18 नए मामले सामने आए हैं (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में शनिवार को कोरोना वायरस के 117 नए मामले सामने आए, इस तरह राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 678 हो गई है। एक अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी है। वहीं, इस खतरनाक वायरस से राज्य में अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने कहा कि आज राजस्थान में कुल 117 नए मामले सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 678 हो गई है।
विज्ञापन
ताजा मामलों में जयपुर के 65, टोंक के 18, कोटा के 14, बांसवाड़ा के 13 और बीकानेर के चार और दौसा और जैसलमेर जिले के एक-एक मामले शामिल हैं। सिंह ने बताया कि बीकानेर में कोरोना से संक्रमित होने वाले चार लोग वायरस से मरने वाली एक बुजुर्ग महिला के परिवार के सदस्य हैं।
विज्ञापन
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के अलावा 50 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर और जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है। जयपुर में अब तक सबसे ज्यादा 286 मामले सामने आ चुके हैं।
गौरतलब हो कि देश भर में लॉकडाउन लागू होने से तीन दिन पहले ही राजस्थान में इसे लागू कर दिया गया था। वही, संक्रमण का पता लगाने के लिए बड़े पैमाने पर सर्वेक्षण और स्क्रीनिंग चल रही है।