फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Coronavirus Live Updates 139 new cases of corona infection in State

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 51 नए मामले, राज्य में संक्रमितों की संख्या 751 हुई

Sun, 12 Apr 2020 08:28 AM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 12 Apr 2020 08:28 AM IST
विज्ञापन
Rajasthan Coronavirus Live Updates 139 new cases of corona infection in State
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 139 और मामले सामने आए हैं। - फोटो : पीटीआई

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 51 और मामले सामने आए हैं और इसके साथ ही राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर रविवार सुबह 751 हो गई।

विज्ञापन


अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को सामने आए नए मामलों में 15 जयपुर, आठ जोधपुर, एक जैसलमेर, आठ बीकानेर, एक चूरू, 15 बांसवाडा, दो हनुमानगढ़, और एक सीकर का मामला है।
विज्ञापन


राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों दो इतालवी नागरिकों के अलावा 50 वे लोग भी हैं, जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर और जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है। जयपुर में अब तक सबसे ज्यादा 316 मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि राजस्थान में ईरान से लाए गए 1,107 लोगों सहित 24,965 लोगों के नमूने लिए गए जिनमें 751 लोग संक्रमित पाए गए, जबकि 22,701 लोगों की जांच रिपोर्ट में वे संक्रमित नहीं पाए गए। वहीं 1,513 लोगों के नमूने की जांच अभी की जा रही है।

एक दिन पहले 139 मामले सामने आए थे
एक दिन पहले कोरोना वायरस संक्रमण के 139 मामले राज्य में सामने आए थे। इससे राज्य में ऐसे कुल मामलों की संख्या बढ़कर शनिवार रात तक 700 हो गई थी। इस बीच उस बुजुर्ग की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जिसका एक अस्पताल में निधन हो गया था। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को सामने आए नए मामलों में 80 जयपुर के, 20 टोंक के, 13 बांसवाड़ा, 14 कोटा के व छह बीकानेर के हैं।


अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि गोटा फैक्टरी, सूरजपोल जयपुर के 62 वर्षीय एक बुजुर्ग को बृहस्पतिवार को यहां एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

उनको उच्च रक्तचाप के साथ साथ हृदय रोग की शिकायत थी। बुजुर्ग का शुक्रवार को निधन हो गया। उनकी जांच रिपोर्ट शनिवार को आई जिसमें वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। इस तरह से देखा जाए तो राज्य में यह नौवीं मौत है। हालांकि अधिकारियों के अनुसार इनमें से ज्यादातर मौत सह-रुग्णता के कारण हुईं।

अधिकारियों के अनुसार जयपुर में शनिवार को सामने आए लगभग सारे मामले रामगंज के हैं, जो घर घर सर्वे के दौरान लिए गए नमूने से या आरयूएचएस अस्पताल से आए हैं। कोटा में नए मामले सबसे अधिक प्रभावित तेलघर व चंद्रघाट इलाके से आए हैं। वहीं बीकानेर के छह नए मामले पहले ही संक्रमित मिले व्यक्ति के करीबियों से संबंधित हैं।


राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ-साथ 50 वे लोग भी हैं, जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है। इस बीच, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने कहा कि प्रदेश में प्रतिदिन 1500 से ज्यादा जांच हो रही हैं।

उन्होंने कहा कि यह सुखद बात है कि उपचार के बाद प्रदेश में 112 लोग पॉजिटिव से निगेटिव में तब्दील हुए हैं। इनमें से 52 लोगों को तो अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed