फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Corona Update 882 New Case Registered In State

Rajasthan Corona Update: प्रदेश में 882 नए कोरोना संक्रमित मिले, 32 जिलों में 5036 सक्रिय मरीज

Sun, 14 Aug 2022 10:06 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 14 Aug 2022 10:06 PM IST
सार

प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना मरीज सरकार और लोगों के लिए भी चिंता का कारण बनते जा रहे हैं। पिछले 20 दिनों से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। एक दिन में मिलने वाले 100-150 संक्रमितों की संख्या अब 882 पहुंच गई है।

विज्ञापन
Rajasthan Corona Update 882 New Case Registered In State
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में कोरोना के एक दिन में मिलने वाला मरीजों की संख्या अब 1000 की ओर बढ़ रही है। रविवार प्रदेश में 882 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। इससे सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 5036 पहुंच गया है। आज सबसे ज्यादा जयपुर में 273, अलवर में 108 और भरतपुर में 101 केस मिले हैं। राहत की बात यह है कि किसी की जान नहीं गई।  

विज्ञापन


चिकित्सा विभाग के अनुसार गुरुवार को अजमेर 46, अलवर 108, बांसवाड़ा 1, बारां 1, भरतपुर 101, भीलवाड़ा 9, बीकानेर 13, चित्तौड़गढ़ 45,  दौसा 20, धौलपुर 4, डूंगरपुर 34, गंगानगर 1, हनुमानगढ़ 3,  जयपुर 273, जैसलमेर 10,  झालावाड़ 3, जोधपुर 19,  करौली 1, कोटा 27, नागौर 34, पाली 26, प्रतापगढ़ 7, सवाई माधोपुर 6,  सीकर 9, सिरोही 16 और उदयपुर में 16 संक्रमित मिले हैं। प्रदेश के 32 जिलों में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 5036 पहुंच गई है। इसके अलावा 145 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। 
विज्ञापन


लगातार बढ़ रहे मरीज खतरा
प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना मरीज सरकार और लोगों के लिए भी चिंता का कारण बनते जा रहे हैं। पिछले 20 दिनों से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। एक दिन में मिलने वाले 100-150 संक्रमितों की संख्या अब 882 पहुंच गई है। ऐसे में आंशका जताई जा रही है कि यह और भी बढ़ सकती है।    

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed