Rajasthan Corona Update: कोरोना के 27 नए केस दर्ज, एक्टिव केस का आंकड़ा 380 पर पहुंचा
राजस्थान में कोरोना केस और एक्टिव केस की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। जयपुर में सबसे अधिक एक्टिव केस हैं।
विस्तार
चिकित्सा विभाग के अनुसार अजमेर में एक, अलवर में तीन, दौसा में दो, धौलपुर में दो और उदयपुर में एक संक्रमित मिला है। प्रदेश में सबसे अधिक एक्टिव केस जयपुर में है। जयपुर में कोरोना के कुल एक्टिव केस 272 है।
अन्य जिलों की बात करें तो अजमेर में 11, अलवर में 19, बारां में दो, भीलवाड़ा में तीन, बीकानेर में दो, चित्तौड़गढ़ में तीन, दौसा में चार, धौलपुर में 35, श्रीगंगानगर में अबतक दो एक्टिव केस हैं। इसके अलावा जोधपुर में छह, कोटा में दो, नागौर में नौ, सिरोही में दो, उदयपुर में एक्टिव केस का आंकड़ा छह है।