फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Congress in-charge Sukhjinder Singh Randhawa says CM Gehlot presented the historic decisions budget

Congress: हमारे लिए बहुत अच्छे दिन, राजस्थान की पटरी अब बिल्कुल साफ, बोले राजस्थान कांग्रेस प्रभारी रंधावा

Fri, 10 Feb 2023 07:22 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 10 Feb 2023 07:22 PM IST
सार

कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने गहलोत सरकार के बजट पर खुशी जताते हुए इसे ऐतिहासिक और जन भावनाओं पर आधारित बताया। रंधावा बोले-हमारे लिए बहुत अच्छे दिन हैं, पार्टी एक है, राजस्थान की पटरी अब बिल्कुल साफ है, जिस पर गाड़ी पूरी दौड़कर जाएगी।

विज्ञापन
Rajasthan Congress in-charge Sukhjinder Singh Randhawa says CM Gehlot presented the historic decisions budget
राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा-  सीएम ने कहा था कि मैं जनता से बात करके बजट लाऊंगा। जबकि बीजेपी की सरकारों के वक्त उन्होंने जनता से कभी बात नहीं की।  यह ऐतिहासिक फैसलों वाला बजट है, जो लोगों की भावनाओं को देखकर पेश किया गया है।

विज्ञापन


चिरंजीवी योजना में 10 लाख से बढ़ाकर 25 लाख रुपए हेल्थ इंश्योरेंस कवर कर दिया गया है। पूरे भारत में ऐसी कोई योजना दूसरी नहीं है। अब गरीब आदमी यह सोच सकता है कि मेरी सरकार मुझे मरने नहीं देगी। मैं जीवित रहूंगा, ये बहुत बड़ी बात है।
विज्ञापन


विपक्ष के पास बोलने के लिए कोई बात नहीं थी
रंधावा ने कहा- किसानों के लिए सरकार ने 1000 यूनिट प्रतिमाह फ्री बिजली से बढ़ाकर 2000 यूनिट बिजली फ्री की है, यह बहुत अच्छा फैसला है। घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 50 यूनिट से बढ़ाकर 100 यूनिट फ्री बिजली की गई है, यह भी बहुत बड़ी बात है। रोडवेज बसों में महिलाओं का किराया माफ कर आधा कर दिया गया है। पेंशन को 750 से बढ़ाकर 1000 रुपए कर दिया है। विपक्ष के पास बोलने के लिए कोई बात नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महंगाई की रोकथाम होगी, निगम में भी ओपीएस लागू किया
प्रभारी रंधावा ने कहा- बजट में महंगाई की रोकथाम के प्रावधान भी किए हैं। 500 रुपए में सब्सिडी युक्त सिलेंडर देने की घोषणा की गई, जो बहुत बड़ी बात है। ओल्ड एज पेंशन, संविदा कर्मियों को नियमित करने, ओपीएस स्कीम को बोर्ड-निगम में लागू करने का फैसला देश में पहली बार किसी राज्य में हुआ है। 30 हजार सफाई कर्मियों की भर्ती निकालने की घोषणा भी सबसे बड़ा काम है। 


पीएम मोदी के भाषण पर निशाना
रंधावा ने कहा- पीएम का 90 मिनट का भाषण भी हमने सुना, जिसमें ताने देने और बदनाम करने का काम किया। लेकिन गहलोत ने उन बातों से ऊपर उठकर स्टेट की बात की है। सीएम गहलोत ने एक बार भी विपक्ष को नहीं कहा कि आपकी पिछली सरकार ने और ऊपर बैठी सरकार ने ऐसा-वैसा किया। हिन्दुस्तान में आज जो है, वो कांग्रेस की देन है। रंधावा बोले- पीएम ने संसद में जो भाषण दिया वो मजाकिया भाषण था। देश की बात करने की बजाय नेहरू पर और अलग-अलग टिप्पणियां की गईं, जबकि उन्हें चीन, पुलवामा, पाकिस्तानी ड्रोन और घुसपैठ पर बात करनी चाहिए थी। वह उन पर वह बात नहीं कर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed