{"_id":"647f536eaa4dcd35930cb0c3","slug":"rajasthan-congress-in-charge-sukhjinder-randhawa-denied-reports-of-sachin-pilot-floating-new-party-2023-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: कांग्रेस प्रभारी रंधावा ने सचिन पायलट के नई पार्टी बनाने की खबरों को नकारा, कहा- ये सिर्फ अटकलबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: कांग्रेस प्रभारी रंधावा ने सचिन पायलट के नई पार्टी बनाने की खबरों को नकारा, कहा- ये सिर्फ अटकलबाजी
Tue, 06 Jun 2023 09:10 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 06 Jun 2023 09:10 PM IST
सार
राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के नई पार्टी बनाने की खबरों को नकार दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह की खबरें सिर्फ अटकलबाजी हैं। गहलोत और पायलट प्रदेश में साथ मिलकर काम करेंगे।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने जयपुर में मीडिया से की बात।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा मंगलवार को जयपुर दौरे पर आए। इस दौरान सांगानेर एयरपोर्ट पर मीडिया से बता करते हुए रंधावा ने पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के नई पार्टी बनाने की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने इन खबरों को सिर्फ अटकलबाजी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश प्रभारी रंधावा ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट दोनों ही कांग्रेस पार्टी की असेट हैं। दोनों मिलकर काम करेंगे। कांग्रेस पार्टी में एकजुट होकर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे और फिर से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे।
विज्ञापन
राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने उन खबरों को कोरी अटकलबाजी करार दिया जिसमें सचिन पायलट के नई पार्टी बनाने की चर्चाएं हैं और 11 जून को ऐलान करने की बात कही जा रही है।
सुलह का फॉर्मूला गहलोत- पायलट दोनों को पता है
रंधावा ने पायलट के कांग्रेस पार्टी छोड़कर नई पार्टी बनाने की किसी संभावना तक से इनकार कर दिया। एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि सुलह का फार्मूला उस दिन बैठक में ही बन गया था, जब दोनों दिल्ली पहुंचे थे। दोनों ही नेताओं का वह फार्मूला पता है। वह फार्मूला मैं आपको नहीं बताऊंगा।
29 मई को हुई बैठक के बाद दोनों नेताओं के बीच हुए समझौते और फार्मूले को लेकर रंधावा ने साफ कर दिया कि फार्मूला बनाया जा चुका है और वह दोनों नेताओं को पता है। कांग्रेस प्रभारी ने कहा- यही कारण था कि केसी वेणुगोपाल ने बाहर आकर अपनी बात रखी। चुनाव में जिस नेता का जैसा कद है उसके मुताबिक उसे पद और जिम्मेदारी दी जाएगी।