फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Congress Chief Govind Singh Dotasra targets PM Modi on categorisation of word jumlajeevi as unparliamentary word

Rajasthan: 'जुमलाजीवी' असंसदीय शब्द में शामिल, डोटासरा का कटाक्ष- इससे 'महामानुष' का मूड बिगड़ रहा है

Sat, 16 Jul 2022 09:29 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 16 Jul 2022 09:29 AM IST
सार

गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि किसानों को 'आंदोलनजीवी' और खालिस्तानी बोला गया तब कुछ नहीं, अब इन्हें 'जुमलाजीवी' शब्द अखर रहा है। 

विज्ञापन
Rajasthan Congress Chief Govind Singh Dotasra targets PM Modi on categorisation of word jumlajeevi as unparliamentary word
गोविंद सिंह डोटासरा - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने 'जुमलाजीवी' शब्द को असंसदीय करार देने पर भाजपा पर जुबानी हमला बोला है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि 'जुमलाजीवी' शब्द को असंसदीय शब्द में शामिल किया गया है क्योंकि संसद में विपक्ष की ओर से जनता के मुद्दे उठाने पर 'महामानुष' का मूड बिगड़ रहा है।

विज्ञापन


लोकसभा सचिवालय की ओर से प्रकाशित एक बुकलेट में 'जुमलाजीवी' शब्द को असंसदीय शब्द की कैटेगरी में रखा गया है। इसी को लेकर डोटासरा ने कहा कि किसान आंदोलन के दौरान किसानों को 'आंदोलनजीवी' और 'खालिस्तानी' कहा गया। यहां तक की नौकरी देने के बजाय जुमले दिए गए। तब कुछ गलत नहीं था। अब इन्हें 'जुमलाजीवी' असंसदीय लग रहा है। सीधा कहो कि महामानुष' का मूड संसद में विपक्ष के सार्वजनिक मुद्दों को सवाल उठाने से खराब है। 
विज्ञापन


डोटासरा ने ट्वीट कर लिखा कि अन्नदाता को आंदोलनजीवी और खालिस्तानी बोला गया। पांच ट्रिलियन इकोनॉमी का झुनझुना, नौकरी के नाम पर जुमले दिए, तब कुछ नहीं लेकिन अब आपको जुमलाबाजी अखर रहा है। असंसदीय लग रहा है। वाह रे पाखंड!
विज्ञापन
विज्ञापन




लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने स्पष्ट किया कि संसद में किसी भी शब्द के इस्तेमाल पर प्रतिबंध नहीं लगाया गया है, लेकिन प्रासंगिक आधार पर इसे हटा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सदस्य सदन की मर्यादा बनाए रखते हुए अपने विचार व्यक्त करने के लिए स्वतंत्र हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed