राजस्थानः सांप्रदायिक तनाव के बाद डूंगरगढ़ में कर्फ्यू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में बीकानेर के डूंगरगढ़ कस्बे में सालासर जा रहे पदयात्रियों के साथ एक धार्मिक स्थल के बाहर हुए विवाद से शुक्रवार देर रात साम्प्रदायिक हिंसा भडक़ गई।
दोनों समुदायों के बीच पत्थरबाजी हुई और हिंसा बढ़ते-बढ़ते आगजनी तक पहुंच गई। मंडी में दर्जनों दुकानों में आग लगा दी गई। पुलिस ने जब इन लोगों को खदेडऩा चाहा, तो पुलिस से ही झड़पें होने लगीं।
पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा। हालात बिगड़ते देख प्रशासन ने तुरंत कर्फ्यू लगा लगा दिया। दोनों पक्षों के बीच तनाव के कारण माहौल तल्ख बना हुआ है। जिसके कारण पुलिस काफी सतर्कता बरत रही है।
हुआ यूं कि जब ढोल नगाड़ों के साथ धार्मिक यात्रा निकल रही थी, तो नजदीक ही मस्जिद के सामने ड्रम बजाते हुए मुहर्रम का मातम मानाया जा रहा था।
भीलवाड़ा में हुआ हंगामा
यहां दोनों समुदाय विशेष के लोगों में कहासुनी होते-होते बाद पत्थर बाजी तक पहुंच गई। इसी दौरान भारी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया।
एक समुदाय विशेष का आरोप है कि पुलिस पक्षपात कर रही है जिसके विरोध में लोग धरने पर बैठ गए। तनाव के बीच कुछ लोगों ने मंडी की दुकानों और ठेलों में आग लगा दी, जिससे बाजार भी बंद हो गए।
इधर, भीलवाड़ा जिले के सांगानेरी गेट स्थित शौचालय में हुई युवक की हत्या के बाद उग्र भीड़ ने तोडफ़ोड़ शुरू कर दी। बाजार बंद हो गया। पुलिस ने पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए बल प्रयोग किया।
माहौल को देखते हुए जिला कलक्टर ने पूरे जिले में एक दिन के लिए धारा 144 लागू कर दी है। एक समाज विशेष के लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। अफवाहों के चलते इंटरनेट, व सोशल मीडिया पर रोक के आदेश दे दिए गए हैं।