{"_id":"6628fa6714ceff6b140af38d","slug":"rajasthan-collision-between-car-and-trailer-in-nagaur-five-people-including-three-children-died-eight-injured-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: नागौर में कार और ट्रेलर में टक्कर, दो बच्चों समेत पांच लोगों की मौत, सात लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: नागौर में कार और ट्रेलर में टक्कर, दो बच्चों समेत पांच लोगों की मौत, सात लोग घायल
Wed, 24 Apr 2024 09:25 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 24 Apr 2024 09:25 PM IST
सार
नागौर जिले में कार और ट्रेलर में भीषण भिड़ंत हो गई। इस दौरान दो बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं, सात लोग घायल बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
कार और ट्रेलर की टक्कर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नागौर में बुधवार को हरसौर के किसान नगर इलाके में डंपर-स्कॉर्पियो की आमने-सामने की टक्कर में दो मासूम सहित पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना में घायल हुए सात लोगों को अजमेर रेफर कर दिया गया। दुर्घटना के बाद कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। हर कोई मदद के लिए घटना स्थल की तरफ दौड़ पड़ा।
विज्ञापन
डंपर चालक दुर्घटना के बाद मौके से डंपर को छोड़कर फरार हो गया, जिसे बाद में पुलिस ने क्रेन की सहायता से उठाया। हादसे में स्कॉर्पियो पूरी तरह चकनाचूर हो गई। दुर्घटना में भोपालगढ़ तहसील के रजलानी गांव की भंवरी देवी भंवरी देवी (60) पुत्री मोहनराम देवासी, खेराजराम (35) पुत्र मोहनराम, दिव्यांशी (पांच) पुत्री खेराजराम, डिम्पल (तीन) पुत्री भागीरथ देवासी की मौत हुई है।
विज्ञापन
रानाबाई के दर्शन करने जा रहा था परिवार
रजलानी गांव के सरपंच पारस गुर्जर ने बताया कि भंवरी देवी का पूरा परिवार गुजरात में रहता है। थोड़े दिनों पहले ही घर में सामाजिक कार्य होने के कारण गांव आये थे। बुधवार को परिवार रानाबाई के दर्शनों के लिए हरनावां जा रहा था। परिवार का वापस गुजरात जाने का कार्यक्रम था।
विज्ञापन
रेखा के साहस ने दिखाई मदद की राह
दुर्घटना की आवाज सुनकर पास ही के मकान में रहने वाली रेखा कच्छावा मौके पर पहुंची। उसने गाड़ी के शीशे तोड़कर पांच मासूमों को निकाला तथा 108 एम्बुलेंस को बुलाकर सबसे पहले अस्पताल पहुंची। रेखा के साहस ने लोगों को मदद की राह दिखाई और देखते ही देखते सैकड़ों लोग घटना स्थल पर पहुंच गए। मुसीबत में जांबाज युवती रेखा कच्छावा ने मदद की बेमिसाल पेश की है।
भीषण दुर्घटना के समाचार मिलते ही डेगाना विधायक अजय सिंह किलक प्रचार छोड़ अस्पताल पहुंचे। विधायक तिलक ने अस्पताल में परिजनों एवं अधिकारियों से मामले की जानकारी लेकर जिला कलेक्टर एवं एसडीएम को आर्थिक सहायता दिलवाने के निर्देश दिए।